आयुष्मान कार्ड : मोबाइल से घर बैठे बनाएं, जानें आसान ऑनलाइन प्रोसेस और तुरंत पाएं लाभ
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लाभार्थियों के लिए बड़ी सुविधा शुरू की है। अब आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जनसेवा केंद्र जाने या लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं है। सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ पहुंचे और कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित न रहे।
नए प्रक्रिया के तहत, पात्र परिवार अपने मोबाइल से ही आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। अब कार्ड बनाने के लिए केवल आधार नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए ओटीपी वेरिफिकेशन करना होगा। पहले जहां कार्ड बनवाने के लिए केंद्र जाकर दस्तावेज जमा करने पड़ते थे, अब यह पूरी प्रक्रिया घर बैठे पूरी हो सकती है।
लाभार्थी को सबसे पहले वेबसाइट mera.pmjay.gov.in या PMJAY/Ayushman App पर जाकर अपनी पात्रता जांचनी होगी। यहां नाम, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर या आधार नंबर के माध्यम से परिवार का विवरण देखा जा सकता है। पात्र होने पर मोबाइल के जरिए ही कार्ड डाउनलोड या प्रिंट किया जा सकता है।
आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को हर वर्ष पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। यह सुविधा सरकार और नेशनल हेल्थ अथॉरिटी के संयुक्त प्रयास से लागू की गई है।

विश्व धरोहर दिवस पर रायपुर में सजी विरासत की अनोखी झलक, संरक्षण पर विशेषज्ञों का मंथन
बंदूक से विकास की ओर: सुकमा के तुंगल इको-पर्यटन केंद्र की प्रेरक कहानी
उमरिया जिले की पूजा सिंह ने रची आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी
हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश
महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर