कड़ाके की ठंड का प्रकोप...सरगुजा-बलरामपुर में जमाव बिंदु के करीब तापमान...मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट!
Ditwa Storm Effect Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन तापमान तेजी से गिरा। रात के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। खासकर प्रदेश के उत्तरी जिलों में कंपकंपी बढ़ गई है।
सरगुजा और बलरामपुर जिले के कई ऊंचाई वाले इलाकों में हालात और भी ज्यादा खराब हैं। यहां तापमान इतना नीचे चला गया कि कई स्थानों पर बर्फ जम गई। सुबह-सुबह खेतों, पत्तों और वाहनों पर जमी ओस की बूंदें बर्फ में बदलती दिखीं, जिससे ग्रामीणों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार ठंड पिछले वर्षों की तुलना में जल्दी महसूस हो रही है।
मौसम विभाग ने भी चेतावनी जारी की है कि ठंड अभी और बढ़ेगी। Ditwa Storm की वजह से उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं का सीधा असर छत्तीसगढ़ के तापमान पर पड़ रहा है। अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान और गिर सकता है, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अचानक तापमान गिरने से सर्दी, खांसी, बुखार और जोड़ों के दर्द की शिकायतें बढ़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को रात के समय कैसेट, स्वेटर और गर्म कपड़ों का उपयोग करने, ठंडे मौसम में बाहर निकलने से पहले पूरी तरह ढककर निकलने और गर्म पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जा रही है।

आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता