स्कूल में एग्जाम के बीच मासूम ने खोया होश, 11‑साल के छात्र की हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत
लखनऊ | उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक प्रतिष्ठित मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज में शुक्रवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब कक्षा छह का छात्र आरव सिंह परीक्षा देते-देते अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. कुछ ही मिनटों में उसकी सांसें थम गईं. डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत का कारण बताया. महज 11 साल की उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे स्कूल और परिजनों को स्तब्ध कर दिया. आरव के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बेटे को याद कर मां बार-बार बेहोश हो जा रही हैं |
अचानक फर्श पर गिर पड़ा आरव
घटना सुबह करीब 10:45 बजे की है. कक्षा 6वीं की परीक्षा चल रही थी. आरव अपनी सीट पर बैठा प्रश्न-पत्र हल कर रहा था. अचानक वह कुर्सी से फर्श पर गिर पड़ा. सहपाठी और शिक्षकों ने तुरंत उसे उठाया तो पता चला कि उसकी सांसें बंद हो चुकी हैं. स्कूल प्रशासन ने फौरन एम्बुलेंस बुलाई और उसे नजदीक के बीआरडी मेडिकल कॉलेज (महानगर) के इमरजेंसी वार्ड में ले जाया गया |
इमरजेंसी टीम ने दिया CPR, पर नहीं बच पाई जान
बीआरडी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रंजीत दीक्षित ने बताया, 11:05 बजे मोंटफोर्ट स्कूल से 11 साल का बच्चा आरव सिंह अचेत अवस्था में लाया गया था. इमरजेंसी टीम ने तुरंत सीपीआर और अन्य जरूरी उपचार शुरू किए, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला. करीब आधे घंटे के प्रयास के बाद उसे मृत घोषित करना पड़ा |
जानकीपुरम का रहने वाला था छात्र आरव
डॉक्टरों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट (हार्ट अटैक) के संकेत मिले हैं. हालांकि मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम और डेथ ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. आरव के पिता संदीप सिंह जानकीपुरम के रहने वाले हैं. जैसे ही उन्हें सूचना मिली, वे अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. आरव के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मां की हालत देखकर अस्पताल स्टाफ भी भावुक हो गया |
स्कूल में परीक्षाएं स्थगित की गईं
घटना पर स्कूल प्रबंधन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद और अप्रत्याशित घटना है. स्कूल में आज सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं और बच्चों को छुट्टी दे दी गई. कई बच्चे सदमे में हैं और काउंसलिंग की व्यवस्था की जा रही है. पिछले कुछ सालों में बच्चों में हार्ट अटैक की बढ़ती घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं |

ऐतिहासिक दौरा: पहली बार भारत-श्रीलंका को छोड़ सीधे नेपाल पहुँच रहे हैं अमेरिकी राजनयिक कपूर
एस. जयशंकर का विपक्ष पर प्रहार: कहा- देश ने देख लिया महिला विरोधी दलों का असली चेहरा
आज रात 8:30 बजे राष्ट्र के नाम संबोधन: प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं बड़ी घोषणा
RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
सेलम में भीषण सड़क हादसा: खाई में गिरी बस, केरल के 9 शिक्षकों की मौत
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू