मां नहीं दे सकी पैसे, बेटे ने उतार दिया मौत के घाट, पिता की मिन्नतें रहीं बेअसर
अशोकनगर : मध्य प्रदेश के अशोकनगर से झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने पिता के सामने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। बचाने आए पिता के सिर में भी डंडा मार दिया था। मां की हत्या का कारण सिर्फ इतना था कि उसने बेटे को पैसे नहीं दिए थे।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नईसरायं थाना क्षेत्र के अखाईघाट गांव के रहने वाले भगल्ली और उनकी पत्नी भागवती घर के निकट ही स्कूल के पास बैठे थे। इसी दौरान उनका बेटा शीलकुमार वहां आया और अपनी मां से पैसों की मांग करने लगा। भागवती ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं तो शीलकुमार अपनी मां को ही गालियां देने लगा। पिता ने जब उसे रोका तो उसने डंडे से पिता पर हमला कर दिया।
सिर में डंडा मारा, मौके पर ही ढेर हो गई मां
शीलकुमार ने पिता के सिर पर जोरदार डंडे से प्रहार कर दिया। कुछ समय के लिए उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। इसी दौरान उसने अपनी मां को मारना शुरू कर दिया पिता बीच में आया तो फिर से डंडा मारकर उन्हें घायल कर दिया और मां के सिर में इतनी जोर से डंडा मारा कि मां वहीं ढेर हो गई। मां को जमीन पर पड़ा देखकर वह मौके से भाग निकला।
स्कूल के बाथरूम में छिपा दिया था डंडा
भगल्ली आदिवासी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पुत्र शीलकुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम बनाकर सर्चिंग शुरू कराई तो मां का हत्यारा महज 24 घंटे में पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि मां को जिस डंडे से मारा था। उसे स्कूल के बाथरूम में छिपा दिया है। पुलिस ने वह भी बरामद कर लिया।

RTE एडमिशन की बढ़ी तारीख: अब 25 अप्रैल तक निजी स्कूलों में करा सकेंगे निःशुल्क प्रवेश
90 डॉलर के नीचे आया क्रूड: अंतरराष्ट्रीय नरमी के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने नहीं बदले रेट।
World Heritage Day 2026: विरासत के संरक्षण का संकल्प, आइए देखें दुनिया के ये 7 अजूबे।
मुंबई का नया लैंडमार्क: धारावी के बाद देश के सबसे बड़े रिडेवलपमेंट को लीड करेंगे अदाणी।
केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात: महंगाई भत्ते में 2% की वृद्धि, 1 जनवरी से लागू
बंगाल चुनाव 2026: योगी की एंट्री से बढ़ा पारा, ममता सरकार पर बोला तीखा हमला
बजट सत्र का समापन: लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, 93% रही उत्पादकता
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव: ईरान ने दी अमेरिका को नौसैनिक नाकेबंदी पर चेतावनी
सदन में संग्राम: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहा 'जादूगर', बीजेपी का जोरदार हंगामा