27 थानेदार बदले गए: पुलिस महकमे में हलचल, कई सालों से एक ही जगह जमे अधिकारियों का ट्रांसफर
राजधानी के 27 थानेदारों का ट्रांसफर कर दिया गया। शहरी इलाके में लंबे से जमे थानेदारों को ग्रामीण थानों में भेजा गया है। ग्रामीण वालों को शहरी थाने में भेजा गया है। अधिकांश थानेदार दो-दो साल से एक ही थाने में पदस्थ थे। एसएसपी डॉक्टर लाल उमेद सिंह ने बताया कि प्रशासनिक कसावट के लिए थानेदारों को बदला गया है।
सुधांशु आमानाका, रोहित को उरला की जिम्मेदारी
एसएसपी डॉक्टर सिंह की ओर से गुरुवार को जारी आदेश के मुताबिक सिविल लाइन थाना प्रभारी रोहित मालेकर को उरला, कोतवाली से सुधांशु बघेल को आमानाका, सत्येंद्र सिंह श्याम को तिल्दा-नेवरा से अभनपुर, भावेश गौतम को माना से गंज, दीपक जायसवाल को कबीर नगर से गोबरानवापारा, आशीष यादव को देवेंद्र नगर से मंदिरहसौद, दीपक पासवान को खरोरा से तिल्दा-नेवरा, अर्चना बंछोर धुरंधर को गोलबाजार से महिला थाना, सिद्धेश्वर प्रताप सिंह को अभनपुर से मुजगहन, आशीष सिंह राजपूत को मुजगहन से राखी।जितेंद्र असैया को गोबरानवापारा से देवेंद्र नगर, अविनाश सिंह को मंदिरहसौद से राजेंद्र नगर, केके कुशवाहा को गुढ़ियारी से सिविल लाइन, प्रमोद सिंह को राजेंद्र नगर से ट्रैफिक, भेखलाल चंद्राकर उरला से गुढ़ियारी, रविंद्र कुमार यादव सरस्वती नगर से मौदहापारा, यशवंत प्रताप सिंह गंज से गोलबाजार, यामन कुमार देवांगन मौदहापारा से माना, अजीत सिंह राजपूत राखी से कोतवाली, मनोज साहू खम्हारडीह से अजाक, सुनील दास आमानाका से कबीर नगर, मल्लिका बैनर्जी पुलिस लाइन से डीसीआरबी, रमाकांत तिवारी पुलिस लाइन से खरोरा, कमलेश देवांगन पंडरी से ट्रैफिक, स्वराज त्रिपाठी कंट्रोल रूम से पंडरी, नरेंद्र साहू अजाक से सरस्वती नगर, वासुदेव परगनिहा पुलिस लाइन से खम्हारडीह थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

होर्मुज पर ईरान का बड़ा फैसला, जहाजों के लिए नए रास्ते तय; तेल सप्लाई पर खतरा
संयुक्त राष्ट्र में भारत की बढ़ी ताकत, मिली चार अहम जिम्मेदारियां
बंगाल चुनाव: 10 अप्रैल को BJP का घोषणापत्र संभव, किन मुद्दों पर रहेगा जोर?
नरेंद्र मोदी आज बंगाल में भरेंगे चुनावी जोश, रोड-शो और रैली से शक्ति प्रदर्शन
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कांस्टेबल रेवती की बहादुरी से 9 पुलिसकर्मियों को मौत की सजा, हिरासत में हुई थी बाप-बेटे की हत्या
केरल विधानसभा चुनाव: तैयारियां पूरी, कल होंगे मतदान
भारतीय रेलवे अपडेट: नागपुर मंडल में काम, भोपाल रूट की 3 जोड़ी ट्रेनें प्रभावित