दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: नाबालिग दोस्त ने छात्रा को चाकू से गोदा, शव जलाने की कोशिश की
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र से एक छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतका घर से अपने कालेज के लिए निकली थी, लेकिन वह लौटकर वापस नहीं आई. बेटी के घर नहीं लौटने पर परिजन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले में की जांच शुरू की और इस दौरान छात्रा की हत्या का खुलासा हुआ. घटनास्थल पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र के संजय वन में एक छात्रा (18) की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई है. पुलिस के मुताबिक इस सनसनीखेज वारदात को मृतका के दोस्त अर्शकृत सिंह ने अंजाम दिया है. मृतका जहांगीरपुरी की रहने वाली थी. उसकी मां ने 1 जून की शाम महरौली थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि उनकी बेटी सुबह दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में क्लास के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.
‘देर शाम तक नहीं लौटी बेटी’
दोपहर में लड़की ने अपनी मां को बताया था कि वह थोड़ी देर में घर आ जाएगी. जब वह देर शाम तक नहीं लौटी, तो परिवार को चिंता हुई. इसी दौरान पीड़िता की मां को एक कॉल आया, जो आरोपी अर्शकृत के पिता का था. उन्होंने बताया कि उनके बेटे पर संजय वन में चाकू से हमला किया गया है और उसे पीतमपुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद परिवार ने संजय वन में लड़की को तलाशा, लेकिन वह नहीं मिली.
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म
शिकायत के आधार पर महरौली थाने में अपहरण का केस दर्ज किया गया और पुलिस जांच में जुट गई. जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पीड़िता के संपर्कों की जांच की. पीड़िता के परिवार ने अर्शकृत पर शक जताया, जिसके चलते उसे हिरासत में लिया गया. पूछताछ के दौरान अर्शकृत ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने पीड़िता को मिलने के बहाने संजय वन बुलाया और सुनसान इलाके में ले जाकर उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी.
चाकू बरामद
इसके बाद गला दबाया और शव को जलाने की कोशिश की. इसी दौरान अर्शकृत को भी हाथ में मामूली चोट लगी, जिसके बाद वह अस्पताल चला गया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पीड़िता का शव बरामद किया और मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए. फॉरेंसिक और मोबाइल क्राइम टीम ने भी घटनास्थल की जांच की. मामले में अब हत्या और सबूत मिटाने की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है.
मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच जारी है. अर्शकृत सिंह (18 वर्ष) रानी बाग, दिल्ली का रहने वाला है और दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बी.कॉम फर्स्ट ईयर का छात्र है. उसके पिता इलेक्ट्रिक सामान का कारोबार करते हैं.

21 जिलों के निरीक्षण में खामियां उजागर, राज्य खाद्य आयोग ने विभागों को दिए सख्त निर्देश
सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी