तीसरे चरण में यूपी की 100 उम्मीदवार 10 सीटों पर
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण की 10 लोकसभा सीटों पर होने वाले चुनाव में 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। सोमवार को नाम वापसी के अंतिम दिन चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया। तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की गई थी। इन 10 लोकसभा सीटों के लिए सात मई को मतदान होगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि नाम वापसी के अंतिम दिन कुल चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकन वापस लिए। संभल, फतेहपुर सीकरी, बदायूं और बरेली में एक-एक प्रत्याशी ने अपनी उम्मीदवारी वापस ली।
संभल से अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में
उन्होंने बताया कि संभल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से अब 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, हाथरस (अजा) निर्वाचन क्षेत्र से 10, आगरा (अजा) से 11, फतेहपुर सीकरी से नौ, फिरोजाबाद से सात, मैनपुरी से आठ, एटा से 10, बदायूं में 11, आंवला से नौ और बरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
हरिद्वार में अमित शाह का दौरा, सियासी हलचल तेज़
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप
इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता
स्वस्थ प्रदेश ही समृद्ध प्रदेश की है आधारशिला : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रंगों में घुले प्रेम और सौहार्द का त्योहार है होली : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने दी होली की शुभकामनाएँ