यूपी में महिला डॉक्टर की रहस्यमयी मौत, हॉस्टल रूम से चौंकाने वाले सुराग
आगरा: हॉस्टल के कमरे में मिली एमडी छात्रा की लाश, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस
आगरा: ताजनगरी के हरीपर्वत थाना क्षेत्र स्थित मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय (Mental Hospital) के हॉस्टल में रविवार शाम एमडी प्रथम वर्ष की छात्रा वर्तिका सिंह (28 वर्ष) संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। वर्तिका की मौत अब पुलिस के लिए एक बड़ी पहेली बन गई है, क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।
विसरा सुरक्षित, लैब में होगी जांच
सोमवार को दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच वर्तिका के शव का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट में स्पष्ट कारण न मिलने पर डॉक्टरों ने 'विसरा' सुरक्षित रख लिया है, जिसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। पुलिस का अनुमान है कि मौत पोस्टमार्टम से करीब 48 घंटे पहले यानी शनिवार रात को ही हो गई थी।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतक वर्तिका मूल रूप से आजमगढ़ की रहने वाली थीं और उनके पिता एक रिटायर्ड आईआरएस (IRS) अधिकारी हैं। उनकी मां अनीता सोमवार को आगरा पहुंचीं और अपनी इकलौती बेटी का चेहरा देखकर फूट-फूटकर रो पड़ीं। उन्होंने कहा कि वह अंतिम संस्कार के बाद अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाएंगी।
अवसाद और पुराने विवादों की जांच
जांच में सामने आया है कि वर्तिका पहले से ही अवसाद (Depression) का शिकार थीं और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। इससे पहले मार्च में भी उन्होंने नींद की गोलियों का ओवरडोज ले लिया था। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पूर्व में वर्तिका ने एक सीनियर रेजिडेंट पर जो गंभीर आरोप लगाए थे, कहीं उनका इस घटना से कोई संबंध तो नहीं है।
कमरे में मिली संदिग्ध वस्तुएं
पुलिस की फील्ड यूनिट को वर्तिका के कमरे की तलाशी के दौरान बेड पर मोबाइल के साथ डिटॉल की खाली शीशी मिली है। इसके अलावा कमरे में बीयर की केन और सिगरेट की डिब्बी भी बरामद हुई है, जिसने मामले को और उलझा दिया है। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल्स और व्हाट्सएप चैट्स खंगाली जा रही हैं। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है ताकि यह पता चल सके कि मौत से पहले वर्तिका ने किसी से क्या बात की थी या कोई वीडियो तो नहीं बनाया था। फिलहाल हॉस्टल के कमरे को सील कर दिया गया है और पुलिस उनके बैचमेट्स से पूछताछ कर रही है।

जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
भाई को आखिरी कॉल: ‘मुझे बचाओ’, जबलपुर हादसे में दिल्ली के परिवार की मौत
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां