MP में लापरवाही पर एक्शन, तीन पुलिस अफसर सस्पेंड
बालाघाट: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की प्राथमिकता वाली 'सीएम हेल्पलाइन' में लापरवाही बरतना बालाघाट के पुलिस अधिकारियों को महंगा पड़ गया। लंबित शिकायतों की समीक्षा के लिए बुलाई गई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) में अनुशासनहीनता दिखाने वाले पुलिसकर्मियों पर एसपी आदित्य मिश्रा ने गाज गिराई है।
गंभीर बैठक में 'लापरवाह' अंदाज
17 अप्रैल को हुई इस अहम बैठक में जहां जिले में बढ़ते अपराधों और अनसुलझी शिकायतों पर चर्चा होनी थी, वहीं कुछ अधिकारी इसे पिकनिक की तरह लेते दिखे।
- ASI पर गिरी गाज: कटंगी थाने के एएसआई रामकिशोर राहंगडाले बैठक के दौरान ठहाके लगाते नजर आए, जबकि एएसआई पेंढारीलाल अहाके कैमरे के सामने बेखौफ होकर पान चबाते रहे।
- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं: एसपी ने जब सवाल किए तो संतोषजनक जवाब न मिलने पर तुरंत कार्रवाई के आदेश दे दिए।
तीन थाना प्रभारियों की छुट्टी
सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे में कोताही बरतने के आरोप में एसपी ने तीन थाना प्रभारियों (TI) को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है। इनमें कोतवाली टीआई कामेश कुमार धुमकेती, ग्रामीण टीआई अमित अग्रवाल और रामपायली टीआई दिलीप मौर्य शामिल हैं। वहीं, एएसआई रामकिशोर और आरक्षक शैलेष को सस्पेंड कर दिया गया है। एसपी की इस सख्ती से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव