पेड़ों को नुकसान पहुंचाया तो खैर नहीं: दिल्ली सरकार ने जारी की सख्त नई एसओपी
नई दिल्ली। दिल्ली में पेड़ों की अवैध कटाई और उन्हें किसी भी तरह की क्षति पहुंचाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने पेड़ों से जुड़े अपराधों को रोकने के लिए नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसके तहत पेड़ों में कील ठोकने, जड़ें काटने या शाखाएं तोड़ने पर भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।
क्विक रिस्पॉन्स सिस्टम और हेल्पलाइन
सरकार ने ग्रीन हेल्पलाइन नंबर 1800118600 और ऑनलाइन पोर्टल को सक्रिय कर दिया है। शिकायत मिलते ही मुख्यालय और डिवीजन स्तर पर बनी क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी) मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाएगी। कार्रवाई में पारदर्शिता के लिए जियो टैग्ड फोटो और वीडियो का उपयोग किया जाएगा।
वन विभाग को मिले अधिक अधिकार
नई एसओपी के तहत बीट और ट्री ऑफिसर्स को उल्लंघन रोकने के लिए प्रतिबंधात्मक आदेश जारी करने और अपराध में प्रयुक्त औजार जब्त करने के अधिकार दिए गए हैं। 24 घंटे निगरानी के लिए फॉरेस्ट कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नागरिकों से अपील की है कि पेड़ों को नुकसान पहुंचने पर तुरंत सूचना दें ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव