कोयंबटूर में गरजे पीएम मोदी: DMK ने छीना महिलाओं का हक, अब जनता सिखाएगी सबक
कोयंबटूर : तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण में सियासी पारा सातवें आसमान पर है। कोयंबटूर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को मुख्य मुद्दा बनाते हुए कांग्रेस और DMK पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि DMK ने संसद में विरोध कर महिलाओं को उनके हक से वंचित रखा। पीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा कि तमिलनाडु में विकास नहीं, बल्कि 'बेटा-दामाद' की लूट चल रही है और जनता अब बदलाव के लिए तैयार है।
वहीं, राहुल गांधी ने पोंनेरी और रानीपेट में मोर्चा संभालते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु को कंट्रोल करना चाहती है, लेकिन मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन दिल्ली के आगे झुकने वाले नहीं हैं। राहुल ने भाजपा के 'एक राष्ट्र, एक भाषा' के नारे को तमिल पहचान पर हमला बताते हुए इसे संस्कृति और स्वाभिमान की लड़ाई करार दिया।

PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा
‘कोई पहले जाता है, कोई बाद में…’—सलमान खान का भावुक संदेश
अंतरिक्ष में भारत की नई छलांग, लॉन्च किया दुनिया का पहला ‘ऑप्टोसार’ सैटेलाइट
काउंटिंग के बीच ममता बनर्जी का दावा- हम ही जीतेंगे, बाहर लगे नारे
चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती