अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़: छापेमारी में भारी मात्रा में केमिकल और मशीनरी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार।
आगर मालवा/खिरनी तकिया क्षेत्र: पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने शहर के खिरनी तकिया क्षेत्र में रिहायशी इलाके के मध्य संचालित हो रही एक अवैध चांदी रिफाइनरी का भंडाफोड़ किया है। तंग गलियों में स्थित एक मकान के भीतर चल रही इस फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के रसायन (केमिकल) और उपकरण जब्त किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
जहरीले धुएं से परेशान थे रहवासी: जानकारी के मुताबिक, खिरनी तकिया क्षेत्र के निवासियों ने लंबे समय से इलाके में फैल रहे विषैले धुएं और गैस की शिकायतें दर्ज कराई थीं। जनहित को ध्यान में रखते हुए कोतवाली पुलिस और नगर पालिका की टीम ने संयुक्त रूप से दबिश दी। निरीक्षण के दौरान मकान के अंदर अवैध रूप से चांदी रिफाइनिंग का कार्य होता पाया गया। मौके से भारी मात्रा में खतरनाक केमिकल और मशीनरी बरामद हुई है। जांच में यह भी सामने आया कि यह फैक्ट्री बिना किसी वैध लाइसेंस और फायर सेफ्टी के संचालित की जा रही थी, जिससे स्थानीय नागरिकों के जीवन पर गंभीर संकट बना हुआ था।
अधिकारियों का पक्ष: नगर पालिका सीएमओ कुशल सिंह डोडवे ने स्पष्ट किया कि फैक्ट्री पूर्णतः अवैध थी और यहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। रसायनों का अनियंत्रित उपयोग पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए घातक साबित हो रहा था।
दर्ज हुआ मुकदमा: कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय ने बताया कि मामले में मोहम्मद आबिद (30) और मोजुद्दीन (50) को पकड़ा गया है। दोनों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 272, 289 सहित विष अधिनियम, फैक्ट्री अधिनियम और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत मामला पंजीकृत किया गया है। पुलिस इस अवैध नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। इस कार्रवाई के पश्चात क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।

टीवीके की बढ़त से तमिलनाडु में हलचल, विजय के घर के बाहर जुटी भीड़
नरेंद्र मोदी पर सवाल, बंगाल को छोड़ कहीं पांच बार भी नहीं गए
हंटावायरस संक्रमण क्या है? कैसे फैलता है और क्या हैं संकेत
चेन्नई की मुश्किलें बढ़ीं, नए खिलाड़ी की चोट से टीम को नुकसान
क्रिकेट से मजबूत रिश्ते, भारत ने जमैका को दिया खास तोहफा
उमरेठ उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत, हर्षद परमार 30,500 वोटों से विजयी
ओंकारेश्वर में अनोखी पहल, आटे के दीपकों से दीपदान
PSL ट्रॉफी के बाद बाबर का बयान, तीनों फॉर्मेट पर साफ किया रुख
डॉक्टर की सलाह: अस्थमा फैमिली हिस्ट्री में हो तो बच्चों का रखें खास ख्याल
एम. के. स्टालिन पर मनोज तिवारी का हमला, बोले- सनातन विरोधियों को जनता ने नकारा