सीआर पार्क हत्याकांड: पार्किंग और पैसों के विवाद ने ली दो जान, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली | दक्षिण दिल्ली के सीआर पार्क स्थित तारा अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक खौफनाक वारदात सामने आई। पैसे के लेनदेन और पार्किंग विवाद को लेकर हुए झगड़े में पड़ोसी ने चाकू से हमला कर राकेश सूद (60) और उनके बेटे करण सूद (33) की निर्मम हत्या कर दी। इस हिंसक झड़प में बीच-बचाव करने आए राकेश के भतीजे को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी असद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़
पुलिस जांच के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले राकेश सूद और आरोपी असद आमने-सामने के पड़ोसी थे। पिछले एक साल से दोनों परिवारों के बीच आर्थिक लेन-देन और पार्किंग को लेकर तनाव चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे इसी मुद्दे पर विवाद इतना बढ़ा कि असद ने आपा खो दिया और चाकू से करण पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जब पिता राकेश बेटे को बचाने दौड़े, तो हमलावर ने उन पर भी कई घातक वार किए।
अस्पताल में तोड़ा दम
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि सीआर पार्क थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं
क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप
पलक्कड़ में कांग्रेस की जीत, पिशारोडी के सिर सजा जीत का ताज
बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा