अमेठी में दर्दनाक हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पति की मौत
अमेठी |अमेठी जिले के मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर मुंशीगंज के कमलानगर बाजार के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा समेत छह लोग घायल हो गए।
हादसे में गौरीगंज क्षेत्र के नरौली गांव निवासी पवन (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार पत्नी रमावती और बेटा अमन घायल हो गए। दूसरी बाइक पर सवार मुंशीगंज के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) भी घायल हो गए।
सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी