गर्मी से राहत: MP के कई जिलों में बदला स्कूल टाइम, सुबह खुलेंगे–दोपहर में बंद
सागर : बढ़ते तापमान, गर्म हवाएं और भीषण गर्मी को देखते हुए मध्य प्रदेश के 2 जिलों में स्कूलों के समय में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अशोकनगर और सागर में सभी स्कूलों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। 14 अप्रैल 2026 को सागर कलेक्टर प्रतिभा पाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में नर्सरी से लेकर कक्षा 12वीं तक की कक्षाएं अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएंगी।
यह आदेश आगामी निर्देश तक प्रभावी रहेगा। आदेश के अनुसार, सभी शासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षाओं का संचालन नए समय के अनुसार किया जाएगा। परिस्थितियों को देखते हुए आगे भी आवश्यक बदलाव किए जा सकते हैं। अशोकनगर में स्कूल सुबह 7:30 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होंगे। इसके अलावा दोपहर 01:30 बजे तक स्कूल स्टाफ अन्य आवश्यक कार्य करेंगे।
बता दें कि मध्य प्रदेश में इन दिनों पारा 40 डिग्री से पार दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार (14 अप्रैल 2026) को सर्वाधिक अधिकतम तापमान नर्मदापुरम में 42.1 डिग्री डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में अगले प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। अप्रैल अंत में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है।
गौरतलब है कि इस बार प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 1 मई 2026 से 15 जून 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश (Summer Vacation) रहेगा यानी करीब डेढ़ महीने तक स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि, शिक्षकों के लिए यह अवकाश केवल 31 मई तक ही रहेगा, उन्हें जून के पहले सप्ताह से स्कूल में उपस्थित होना होगा।

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज