छत्तीसगढ़ में अप्रैल में ही जून जैसी भीषण गर्मी
रायपुर|छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है और सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल आ सकता है, जिससे कई जिलों में हीट वेव यानी लू जैसे हालात बन सकते हैं. फिलहाल राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है|
छत्तीसगढ़ में गर्मी का 40 के पार पहुंचा पारा
छत्तीसगढ़ में गर्मी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दी है. अप्रैल के महीने में ही कई जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है. लोग गर्मी से बचने के लिए कपड़े बांधकर घर से निकल रहे हैं. और साथ में पानी की बोतल रखे हुए हैं हालत यह है कि सड़के भी अब सुनसान पड़ गए हैं|
अप्रैल में जून जैसा हाल, 2021 से ऐसा ही ट्रेंड
मौसम केंद्र रायपुर के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 5 वर्षों (2021-2025) में शहर में पारा चढ़ता ही जा रहा है. 2026 में 12 अप्रैल तक ही पारा 41 डिग्री दर्ज किया जा चुका है, जो इस महीने सर्वाधिक है. पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव सबसे गर्म जिला रहा जहां तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया था. वहीं मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी 2 से 3 डिग्री तापमान और बढ़ेगा इसके साथ ही आसमान साफ रहेगा जिससे धूप तेज पड़ेगी|रायपुर में हीटवेव की जल्दी शुरुआत हो रही है. डेटा के मुताबिक अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (15 तारीख के बाद) में तापमान तेजी से 42° डिग्री के ऊपर जा रहा है|

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज