एमपी में चढ़ा पारा: 48 घंटे में 4°C उछाल, कई शहर ‘आग का गोला’ बने—IMD का अलर्ट
MP Weather: मध्य प्रदेश में मौसम ने तेजी से रुख बदला है और अब गर्मी का असर साफ दिख रहा है. तापमान औसतन 4 डिग्री तक बढ़ गया है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान हो रहे हैं. बीते दो-तीन दिनों में तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इंदौर, भोपाल, उज्जैन समेत कई संभाग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. आइए जानते है कि आज कैसा रहेगा मौसम?
पिछले 24 घंटों में तापमान
पिछले 24 घंटों में तापमान में औसतन 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि कुछ शहरों में यह बढ़ोतरी 5 से 6 डिग्री तक पहुंच गई है, जिससे गर्मी और भी ज्यादा महसूस हो रही है. मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि 13 अप्रैल सोमवार को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है, जिससे यह पता चलता है कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना है. तेज धूप के कारण लोगों के लिए आवागमन मुश्किल हो सकता है.
इन शहरों में बढ़ सकती है गर्मी
मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में भीषण गर्मी बढ़ने की संभावना है. जिन जिलो में तापमान बढ़ सकता है उनमें भोपाल, रतलाम, ग्वालियर, नर्मदापुरम, खरगोन, इंदौर, जबलपुर, गुना, नीमच, उज्जैन, कटनी, उमरिया, रीवा, सतना और सीधी शामिल हैं. सोमवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 39°C तक पहुंचने की उम्मीद है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म क्षेत्र बन जाएगा.
जमकर पानी पीने की सलाह
गर्मी का असर इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रतलाम, उज्जैन और खरगोन जैसे शहरों में सबसे ज़्यादा महसूस किया जा रहा है. बढ़ती गर्मी को देखते हुए, स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.

ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
अचानक बढ़ रहे खांसी-जुकाम के मामले, बच्चों पर ज्यादा असर
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप