मथुरा में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार स्लीपर बस पलटी, चीख-पुकार के बीच 20+ लोग जख्मी
मथुरा : यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। मथुरा स्थित नौहझील थाना क्षेत्र में माइलस्टोन 76 पर एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
राहगीरों की मदद से घायल पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल
इस दुर्घटना में 20 से यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। थाना प्रभारी सोनू सिंह और उपनिरीक्षक हरेंद्र तोमर पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। एंबुलेंस और राहगीरों की मदद से घायल यात्रियों को बस से निकाला गया। पुलिस ने सभी घायलों को नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां उनका उपचार जारी है।
बचाव कार्य और घायलों की स्थिति
पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने भी बचाव कार्य में सहयोग किया। कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। अन्य यात्रियों को मामूली चोटें लगी हैं। नौहझील सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है।
नोएडा से दरभंगा जा रही थी बस
जानकारी प्राप्त हुई है कि यह बस नोएडा से बिहार के दरभंगा जा रही थी। हादसे के बाद अंदर फंसे यात्री बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर निकलते हुए नजर आ आए।

असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
अचानक बढ़ रहे खांसी-जुकाम के मामले, बच्चों पर ज्यादा असर
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं