फौजिया शेख मामले में विवाद: मुंह काला करने वाले को 51 हजार इनाम की घोषणा
Indore: कांग्रेस पार्षद द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम् का विरोध करने करने का मामला बढ़ता ही जा रह है. कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख के विरोध में शुक्रवार को भाजपा ने शहर के सभी 85 वार्डों में सामूहिक वंदे मातरम् गाया. वहीं हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया. ये पोस्ट फिलहाल जमकर वायरल हो रहा है.
मुंह काला करने वालों को 51 हजार का इनाम
इस पोस्ट में हिन्दू जागरण मंच के जिला संयोजक सुमित हार्डिया ने घोषणा की है कि कोई भी मातृशक्ति द्वारा मुंह काला करने पर दिया जाएगा उन्हें 51 हजार रुपये का नगद इनाम दिया जाएगा. इधर, पूर्व मुस्लिम पार्षद उस्मान पटेल ने सामूहिक वंदे मातरम् का आयोजन किया. इस दौरान अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सामूहिक गान किया.
वंदे मातरम् नहीं गाने वालों को देश छोड़ देना चाहिए-पार्षद मनीष शर्मा
दूसरी तरफ नवलखा चौराहे पर राष्ट्रविरोधी कांग्रेस का पुतला दहन करते हुए पार्षद मनीष ‘मामा’ शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् नहीं गाने वाले और राष्ट्रगीत का सम्मान नहीं करने वालों को यह देश छोड़ देना चाहिए और पाकिस्तान चले जाना चाहिए. भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कांग्रेस पार्टी वंदे मातरम् का समर्थन करती है, तो कांग्रेस पार्षद नेत्री फौजिया शेख अलीम और रुबीना इकबाल को पार्टी से निष्कासित करे.

चुनावी नतीजों से पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 800 अंक उछला
वैश्विक अनिश्चितता के बावजूद भारत में विनिर्माण रफ्तार तेज, PMI 54.7
15,600 करोड़ की डील पर संकट, RR के सामने नई चुनौती
विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीति, जमैका को दिया इलेक्ट्रॉनिक स्कोरबोर्ड
तमिलनाडु में CM समेत DMK के 15 मंत्री पीछे, पश्चिम बंगाल में भाजपा का जश्न शुरू
सीएम आज करेंगे राज्य स्तरीय पशुपालक सम्मेलन का शुभारंभ, 20 हजार दुग्ध उत्पादक होंगे शामिल
‘धुरंधर’ विवाद पर जावेद अख्तर बोले—हर फिल्म का अपना नजरिया होता है
चीन ने ठुकराए अमेरिका के प्रतिबंध, कहा- बाहरी दखल मंजूर नहीं
निवेश में सोने की भूमिका: रखें या निकालें, क्या है सही फैसला
तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर, TVK बनी नंबर वन पार्टी