अवॉर्ड शो होस्टिंग पर ट्रोल हुईं आलिया भट्ट, सोना मोहापात्रा ने किया समर्थन
आलिया भट्ट को एक अवॉर्ड शो में उनकी होस्टिंग स्किल्स को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अब इस मामले पर सिंगर सोना मोहापात्रा ने आलिया भट्ट का सपोर्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जारी कर इस मामले पर खुलकर अपनी राय रखी।
होस्टिंग स्किल्स को लेकर हो रही थीं ट्रोल
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो स्टेटमेंट में सोना ने सबको याद दिलाया कि यह एक लाइव शो था, इसलिए इसमें एडिटिंग की कोई गुंजाइश नहीं थी। सिंगर ने कहा कि ऐसे स्टेज पर लाइव परफॉर्म करना आसान नहीं होता। साथ ही सोना ने बॉलीवुड ऑडियंस को ‘डेड’ तक बता दिया।
सोना ने कहा, ‘मैं आलिया भट्ट के मोनोलॉग पर अपनी बात रख रही हूं, जो हर जगह वायरल हो रहा है और ट्रोल भी किया जा रहा है। सबसे पहले दोस्तों, यह लाइव था। लाइव मतलब, न रीटेक, न एडिट, न फिल्टर, न दोबारा सोचने का मौका। और सच कहूं तो बॉलीवुड में इतना ऑथेंटिक काम करना ही एक बड़ा स्टंट है। ज्यादातर देसी एक्टर्स तो माइक उठाने की भी हिम्मत नहीं करते। उन्होंने कोशिश की और वही अपने आप में बड़ी बात है।’
ऑडियंस को बताया डेड
उन्होंने आगे कहा, ‘यह बहादुरी है। दूसरी बात, ऑडियंस की भी बात करते हैं। लाइव शो में सिर्फ स्टेज पर ही परफॉर्मेंस नहीं होती, सामने बैठी ऑडियंस को भी अपना रोल निभाना होता है। यह उनकी जिम्मेदारी है। लेकिन बॉलीवुड की ऑडियंस तो पहले से ही ‘डेड’ होती है। मैंने खुद कई बार इन जगहों पर परफॉर्म किया है।
मैं आपको मिजवां फैशन शो का उदाहरण दे सकती हूं। शबाना आजमी जी इसे मिजवां के बुनकरों के लिए फंड जुटाने के लिए करती हैं। वहां बड़े-बड़े सितारे, डिजाइनर कपड़े और फ्लैश लाइट्स होती हैं। लेकिन अच्छे मकसद के बावजूद लोग वहां भी जैसे ‘डेड’ ही रहते हैं। वे सोचते हैं, ‘मेरा आउटफिट उससे बेहतर है’, ‘मैं किस बड़े एक्टर या डायरेक्टर का ध्यान खींचूं?’ सच में, यह बहुत मुश्किल ऑडियंस होती है।’
जाकिर खान से तुलना पर क्या बोलीं सिंगर?
सोना ने उन लोगों पर भी सवाल उठाए जो आलिया की तुलना उनके को-होस्ट जाकिर खान से कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘वो एक प्रोफेशनल कॉमेडियन हैं। वो स्टैंड-अप के उस्ताद हैं।
आप उन्हें आलिया की तरह एक्टिंग या डांस करने को कहकर देखिए, आपको जवाब मिल जाएगा। और सबसे जरूरी बात, वो बॉलीवुड ऑडियंस के सामने थे, जो उनका सीधा कॉम्पिटिशन नहीं है। इसलिए उनके साथ लोग ज्यादा नरम रहते हैं।’
आखिरी में सोना ने बॉलीवुड से थोड़ा खुलकर हंसना सीखने की बात कही। उन्होंने कहा, ‘इससे आपको कुछ नहीं होगा।’

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल