David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर डेविड वॉर्नर एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। सिडनी में ईस्टर के दिन हुए ड्रिंक एंड ड्राइविंग मामले में अब नए खुलासे सामने आए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वॉर्नर ने खुद पुलिस के सामने माना कि उन्होंने गाड़ी चलाने से पहले शराब का सेवन किया था।
वॉर्नर का कबूलनामा
पुलिस के मुताबिक, वॉर्नर ने बताया कि वह एक दोस्त के साथ समय बिता रहे थे और उसी दौरान उन्होंने शराब पी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने गाड़ी चलाने से पहले तीन ग्लास वाइन पी थी।' यह बयान मामले को और गंभीर बना देता है, क्योंकि यह सीधे तौर पर ड्रिंक-ड्राइविंग की पुष्टि करता है।
चेकिंग के दौरान पकड़े गए
घटना के दौरान पुलिस सिडनी के एक इलाके में रैंडम ब्रेथ टेस्टिंग कर रही थी। इसी दौरान एक वैन चेकपोस्ट से पहले ही रुक गई, जिस पर पुलिस को शक हुआ। जब अधिकारियों ने वॉर्नर की जांच की, तो उनका अल्कोहल टेस्ट पॉजिटिव आया। इसके बाद उन्हें मरौब्रा पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां आगे की जांच में उनका ब्लड अल्कोहल लेवल 0.104 पाया गया, जो कानूनी सीमा से दोगुना से भी ज्यादा है।
कोर्ट में पेशी तय
इस मामले में वॉर्नर पर मिड-रेंज ड्रिंक-ड्राइविंग का आरोप लगाया गया है। उन्हें सात मई को कोर्ट में पेश होना है। अगर दोषी पाए जाते हैं, तो उनके करियर और कमर्शियल डील्स पर असर पड़ सकता है।
पीएसएल खेल रहे हैं वॉर्नर
फिलहाल वॉर्नर कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं और पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में उन्होंने लाहौर में एक मैच में अर्धशतक भी लगाया था। उनकी टीम कराची को नौ अप्रैल को अगला मैच खेलना है।
शानदार करियर, लेकिन विवाद भी साथ
डेविड वॉर्नर का करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 8000 से ज्यादा रन बनाए हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। हालांकि, उनका करियर विवादों से भी अछूता नहीं रहा है। 2018 के बॉल-टैम्परिंग विवाद के बाद यह नया मामला उनकी छवि पर फिर सवाल खड़े कर रहा है।
क्या पड़ेगा असर?
यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद फ्रेंचाइजी क्रिकेट और कमेंट्री में सक्रिय हैं। अब सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर होगी, जो यह तय करेगा कि इस विवाद का उनके भविष्य पर कितना असर पड़ेगा।

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल