Narendra Modi के साथ Yogi Adityanath की तस्वीर बनी सियासी जरूरत
गोरखपुर प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण की ये तस्वीर और इसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है।
गोरखपुर|प्रेस क्लब का ये बैनर सूचना विभाग की छत्रछाया में तैयार किया गया जिसमें योगी आदित्यनाथ के साथ ही पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर भी लगवाई गई जबकि पिछले शपथ ग्रहण समारोह में ऐसा नहीं था। तब बैनर में सिर्फ योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लगाई गई थी।
योगी तब भी मुख्य अतिथि थे।
योगी इस बार भी बतौर मुख्य अतिथि हाजिर हुए।
मगर इस बार बैनर बदल चुका था। मैं दोनो ही तस्वीर यहां अटैच कर रहा हूं।अब ये गोरखपुर प्रेस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह था न कि बीजेपी की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह कि योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की तस्वीर लगाई जाती।
सूत्र बताते हैं कि इसे 'निर्देशों' के तहत किया गया।सूत्रों के मुताबिक़ सूचना के निर्देश एकदम साफ हैं। अब जहां भी योगी आदित्यनाथ की तस्वीर होगी, उसके साथ पीएम मोदी की तस्वीर भी लगाई जाएगी।
महाकवि कल्हण का महान महाकाव्य है ‘राजतरंगिणी’।महाकवि कल्हण ने कश्मीर के इतिहास पर केंद्रित इस संस्कृत महाकाव्य में आठ तरंगों का वर्णन किया है,
जिसका सार ये है कि जब राजा की कुर्सी सदैव अनिश्चित होती है
मगर जब वो अनिश्चितता और आशंका के 'प्रचंड' बादलों में घिर चुकी होती है,और 'अब गई, तब गई' की शक्ल ले चुकी होती है, तो कुर्सी गंवाने का डर राजा को उदारमना बना देता है।वो बात बात पर सर्वोच्च शक्ति की जयजयकार करने लगता है।
क्या यही वजह है कि आजकल योगी आदित्यनाथ का हर भाषण 'प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश और मार्गदर्शन' के उपसर्ग (Prefix) के साथ शुरू होता है,
और प्रधानमंत्री जी की जयजयकार के उपसर्ग (Suffix) के साथ समाप्त होता है। क्या वाकई ‘तस्वीर’ बदल चुकी है!!!

सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल