ममता बनर्जी का केंद्र पर हमला: कोलकाता धमकी मामले में नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल, इस्तीफे की मांग
कोलकाता:टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को सवाल किया कि पाकिस्तान द्वारा कोलकाता पर हमले की धमकी दिए जाने का मुद्दा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले इस राज्य में अपनी चुनावी रैलियों के दौरान क्यों नहीं उठाया। मुख्यमंत्री बनर्जी ने नदिया जिला में एक चुनावी रैली में प्रधानमंत्री पर भडक़ते हुए कहा कि आप (पीएम) चुनावी रैलियों में बंगाल को निशाना बनाते हैं, लेकिन जब पाकिस्तान बंगाल पर हमले की बात करता है, तो आप एक शब्द भी नहीं कहते। आपको इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में मोदी द्वारा एक चुनावी रैली को संबोधित किए जाने के एक दिन बाद कहा, प्रधानमंत्री ने बंगाल में अपनी रैली के दौरान इस मुद्दे को क्यों नहीं उठाया? बता दें पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को भारत को चेतावनी दी थी कि वह भविष्य में किसी भी प्रकार के दुस्साहस की कोशिश का जवाब कोलकाता पर हमले के रूप में देंगे। उन्होंने कहा कि हम इस धमकी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।
मां, माटी और मानुष को वोट की अपील
ममता बनर्जी ने ए क अन्य जनसभा में बंगाली जनमानस से ईवीएम को बचाने के लिए हर संभव सावधानी बरतने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि भाजपा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दिन किसी भी हद तक जा सकती है और सबसे गंदी चाल चल सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद को और बंगाल को बचाने के लिए तृणमूल कांग्रेस को वोट दें। खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए मां, माटी, मानुष को वोट दें। हमारे राज्य को बचाने के लिए वोट दें, क्योंकि अगर भाजपा सत्ता में आई, तो वे हमारी संस्कृति और परंपरा को नष्ट कर देंगे।
तमिलनाडु के चुनावी दंगल में चार हजार से ज्यादा प्रत्याशी
चेन्नई। तमिलनाडु में चुनावी सरगर्मी तेज होने के साथ ही 23 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गयी। अब तक 4,000 से अधिक उम्मीदवार अपने पर्चे दाखिल कर चुके हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, अंतिम दिन 1,000 से अधिक उम्मीदवारों ने अपने कागजात दाखिल किए, जिससे कुल संख्या 4,350 तक पहुंच गयी है। अधिकारी सभी सीटों से विवरण जुटा रहे हैं, जिसके बाद अंतिम स्थिति स्पष्ट होगी।

मध्य प्रदेश: राज्य महिला आयोग में 6 साल का इंतजार खत्म, रेखा यादव बनीं नई अध्यक्ष
यूपी हादसा: 4 बच्चे चढ़े टंकी पर, 3 गिरे; 2 का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू
2025-26 में ED का एक्शन मोड: हजारों रेड, पर कम हुई गिरफ्तारियां
बरगी क्रूज त्रासदी: "हमें भीख नहीं इंसाफ चाहिए", अपनों को खोने वालों का फूटा गुस्सा; अब तक 13 शव बरामद
बरगी बांध हादसा: विमान में खराबी से 4 घंटे एयरपोर्ट पर रुका शव