सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
Seeds Avoid in Summer: गर्मी के मौसम में सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में शरीर जल्दी थकता है और कई बार पाचन संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं।ऐसे में सेहत के प्रति जागरूक लोग खास तौर पर इस बात का ध्यान रखते हैं कि वे अपने आहार में ऐसी चीजें शामिल करें हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाएं और हेल्दी भी रहें। इसके लिए वो तमाम तरह के सीड्स या बीज का सेवन शुरू कर देते हैं|पर, आपको ये समझना और जानना चाहिए कुछ सीड्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन गर्मी के मौसम में नुकसानदायक हो सकता है। ये सीड्स शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं या पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे आप बीमार पड़ सकते हैं।इसलिए जानना जरूरी है कि कौन-कौन से सीड्स से इस मौसम में परहेज करना चाहिए, ताकि आप स्वस्थ और फिट रह सकें। इस लेख में हम आपको गर्मी में बचने वाले सीड्स और उनके कारणों के बारे में विस्तार से बताएंगे।
चिया सीड्स
- चिया सीड्स शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं।
- गर्मी में अत्यधिक सेवन करने से यह पाचन तंत्र पर बोझ डाल सकते हैं।
- इसकी वजह से पेट में सूजन या गैस की समस्या पैदा कर सकते हैं।
- गर्मी में सीमित मात्रा में ही इनका सेवन करना चाहिए।
कद्दू के बीज
- कद्दू के बीज में प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भरपूर होते हैं, लेकिन ये शरीर की गर्मी बढ़ा सकते हैं।
- गर्मियों में इन्हें अधिक मात्रा में खाने से पसीना अधिक आ सकता है और शरीर जल्दी थक सकता है।
तिल
- तिल कैल्शियम और मिनरल्स के अच्छे स्रोत हैं, लेकिन ये शरीर में गर्माहट बढ़ाते हैं।
- अगर आप गर्मी में इसका सेवन कर रहे हैं तो मात्रा का ध्यान अवश्य करें।
अलसी के बीज
- अलसी में फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड प्रचुर मात्रा में होता है।
- अधिक मात्रा में खाने से पाचन में समस्या, पेट दर्द या दस्त की समस्या हो सकती है।
- गर्मियों में इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही करें।
सूरजमुखी के बीज
- सूरजमुखी के बीज विटामिन E और हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं।
- गर्मी में इनका अधिक सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है।
- इसका ज्यादा सेवन त्वचा पर अधिक पसीना या लालिमा जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकता है।

भारत की अर्थव्यवस्था को मिली मजबूत रेटिंग, भारत की तारीफ
Donald Trump की बड़ी चेतावनी: Iran को मिटाने की धमकी, सैन्य कार्रवाई शुरू
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी
DMK गठबंधन पर सवाल, TVK संग जीत का दावा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू तरीके आजमाएं
महंगाई भत्ते में इजाफा, लाखों बैंक कर्मियों को मिलेगा फायदा
“पुरानी MI लौट आई” – Malti Chahar ने की Suryakumar Yadav की कप्तानी की तारीफ
Iranian Navy ने United States Navy के युद्धपोतों पर दागे चेतावनी भरे शॉट्स
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला केस की सुनवाई, याचिकाकर्ता से कड़ा सवाल
तेज रफ्तार ने मचाया कहर, कई घायलों की हालत गंभीर