Arshdeep Singh के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL में फेंका सबसे महंगा ओवर
भोपाल। IPL 2026 के चौथे मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइंटस के बीच मुल्लांपुर में खेला गया. इस मैच में अर्शदीप सिंह के नाम एक ऐसा रिकोर्ड दर्ज हो गया जिसे कोई भी गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहेगा. गुजरात टाइटंस के खिलाफ आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह ने 11 गेंदें फेंक दी और इसी के साथ आईपीएल के अनचाहे रिकॉर्ड क्लब में शामिल हो गए।
अर्शदीप सिंह को मिली आखिरी ओवर की जिम्मेदारी
मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अर्शदीप को गुजरात की पारी का आखिरी ओवर डालने की जिम्मेदारी मिली थी. लेकिन अर्शदीप दवाब में नजर आए और उन्होंने 6 वेलिड गेंदे डालने के लिए 4 वाइड और 1 नो-बॉल फेंक दी. इस तरह उनका ये ओवर 11 रनों का हो गया।
आखिरी ओवर में बने 12 रन
इस शर्मनाक प्रदर्शन के साथ अर्शदीप अब उन गेंदबाजों के शर्मनाक क्लब में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने IPL में 11 गेंदों का सबसे लंबा ओवर डाला है. इससे पहले भी 5 गेंदबाज 11 गेंदों का ओवर डाल चुके हैं. मैच की बात करें तो पहली पारी में गुजरात का स्कोर 19 वें ओवर तक 6 विकेट खोकर 150 रन ही बनाएं थे, लेकिन बाद में आखीरी ओवर लेकर अर्शदीप सिंह आए और 11 गेंदों के ओवर में 12 रन लुटा दिए. इस तरह गुजरात की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रनों का स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही।
गेंदें खिलाड़ी टीम
11 मोहम्मद सिराज (RCB) vs MI
11 तुषार देशपांडे (CSK) vs LSG
11 शार्दुल ठाकुर LSG) vs KKR
11 संदीप शर्मा (RR) vs DC
11 हार्दिक पांड्या (MI) vs GT
11 अर्शदीप सिंह (PBKS) vs GT

मोबाइल और सोशल मीडिया का असर, मानसिक स्वास्थ्य पर खतरा
सोडियम लेवल गिरा तो बढ़ सकता है खतरा, जानें लक्षण
दिल्ली दौरे पर सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बढ़ी अटकलें
केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला
फैंस को भाया ट्विंकल का अंदाज, वीडियो हुआ वायरल
Bargi Dam Case: तमिलनाडु भेजने से पहले शर्त, परिवार में आक्रोश