IPL vs PSL: पाकिस्तान को फिर झटका, कमेंटेटर ने भी छोड़ा PSL
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2026 की एक बार फिर किरकिरी हुई है। गुरुवार से शुरू हुई इस लीग को पहले ही बंद दरवाजे के पीछे खेला जा रहा है। साथ ही खिलाड़ियों के लीग को छोड़कर आईपीएल के साथ जुड़ने का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में अब एक कमेंटेटर भी तत्काल पीएसएल छोड़कर आईपीएल से जुड़ेगा। इन घटनाओं ने दिखा दिया है कि पीएसएल आईपीएल के आगे कहीं नहीं टिकता और पाकिस्तान चाहे कितना भी अपनी लीग को प्रमोट कर ले, लेकिन खिलाड़ी या अधिकारी अब भी खुद को वहां सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे।
पीसीबी को शर्मनाक स्थिति में डाला
इस पूरे घटनाक्रम ने मोहसिन नकवी की अगुआई वाले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को असहज और शर्मनाक स्थिति में डाल दिया है। नकवी ने उन खिलाड़ियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी भी दी है, जिन्होंने पीएसएल छोड़कर आईपीएल का रुख किया। इनमें ब्लेसिंग मुजरबानी (केकेआर से जुड़े), स्पेंसर जॉनसन (सीएसके से जुड़े) और दासुन शनाका (राजस्थान से जुड़े) शामिल हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'हां, दो से तीन खिलाड़ी भी लीग छोड़ चुके हैं। हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की योजना बना रहे हैं।'
कमेंटेटर भी छोड़ रहे लीग
अब मामला सिर्फ खिलाड़ियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कमेंटेटर्स भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल की ओर जाते दिख रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर निक नाइट का नाम कुछ दिन पहले पीएसएल के कमेंट्री पैनल में शामिल किया गया था। अब उनका नाम स्टार स्पोर्ट्स के आईपीएल कमेंट्री पैनल में भी जुड़ गया है। यानी खिलाड़ियों के बाद अब कमेंट्री बॉक्स में भी आईपीएल, पीएसएल पर भारी पड़ता दिख रहा है। खिलाड़ियों और कमेंटेटर्स का अनुबंध के बावजूद पीएसएल छोड़ना और आईपीएल को प्राथमिकता देना इस बात का सबूत है कि खेल के हर पहलू में पाकिस्तान सुपर लीग भारतीय लीग से पीछे है।

ट्रंप का बड़ा बयान: ‘2-3 हफ्तों में ईरान को तबाह कर देंगे, होर्मुज पर कब्जा करने वालों को तेल मिलेगा’
साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज ने क्रिकेट को कहा अलविदा
पनीर खाने से हो सकती है परेशानी, इन लोगों को रहना चाहिए सावधान
ऑटिज्म के शुरुआती लक्षण, जिन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पति को जहर देकर किया हमला, बेहोश होने पर मुंह में कपड़ा ठूंसा और कैंची से हमला, पत्नी गिरफ्तार
सावधान! ये संकेत हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर के, समय पर पहचान जरूरी
रोज कच्चा प्याज खाते हैं? इन लोगों को तुरंत बंद कर देना चाहिए
नीतीश कुमार 13 अप्रैल को CM पद से इस्तीफा दे सकते हैं, राज्यसभा सदस्य बनने की तारीख भी सामने
जग्गी हत्याकांड में Amit Jogi को बड़ा झटका, 3 हफ्ते में सरेंडर का आदेश