Delhi में आज Sonu Nigam का कॉन्सर्ट, ट्रैफिक में बदलाव
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कलाकार सोनू निगम के कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली में शनिवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि स्टेडियम में 28 मार्च को होने वाले ‘सतरंगी रे’ संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। यातायात पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सोनू निगम का ‘सतरंगी रे बाय सोनू निगम लाइव म्यूज़िक कॉन्सर्ट’ संगीत कार्यक्रम शाम चार से रात 11 बजे तक आयोजित होगा। आईपी मार्ग, विकास मार्ग तथा राजघाट और आईपी डिपो के बीच रिंग रोड जैसे प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित रहेगा। इसी के साथ अपराह्न दो से रात 10 बजे के बीच राजघाट से आईपी मार्ग की ओर भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं, जिसके अनुसार, गेट संख्या 7 और 8 से प्रवेश करने वालों को वेलोड्रोम रोड का इस्तेमाल करना होगा। वहीं, रिंग रोड पर स्थित गेट संख्या 16, 18, 21 और 22 तक पहुंचने के लिए एमजीएम रोड से होकर जाने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन स्थल के पास पार्किंग की सुविधा केवल उन्हीं वाहनों के लिए उपलब्ध होगी, जिन पर वैध पार्किंग लेबल लगा होगा। पार्किंग क्षेत्रों में प्रवेश के लिए एमजीएम रोड का इस्तेमाल करने को कहा गया है। यातायात परामर्श के अनुसार राजघाट से आईपी फ्लाईओवर के बीच रिंग रोड के दोनों ओर वाहन खड़ा करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

भोपाल में इमका कनेक्शन मीट में चंदन रॉय बने ‘एलुमनी ऑफ द ईयर’
FCRA विवाद पर सियासत तेज: सतीशन का भाजपा पर बड़ा आरोप
Artemis II की ऐतिहासिक उड़ान: चंद्र मिशन में नई कामयाबी
चुनाव आयोग का सख्त निर्देश: मतदान से एक दिन पहले बिना अनुमति नहीं छपेंगे राजनीतिक विज्ञापन
पंजाब से हारते ही CSK का शर्मनाक रिकॉर्ड
रायपुर IIM के मंच से जयशंकर का दमदार संदेश, छात्रों को दिखाई नई दिशा
मालदा घेराव विवाद: माकपा का बचाव—“जब अन्याय कानून बन जाए, विरोध जरूरी”
AIADMK पर आरोपों पर पलानीस्वामी का पलटवार: स्टालिन को गिनाईं अपनी योजनाएं
होर्मुज संकट के बीच नई रणनीति: खाड़ी देश तेल-गैस सप्लाई के लिए बना रहे वैकल्पिक प्लान
विराट कोहली ने विदेशी खिलाड़ी विवाद पर तोड़ी चुप्पी