अयोध्या में श्रीराम जन्मोत्सव की धूम, दोपहर में रामलला का सूर्य तिलक
आज रामनवमी है और देश भर में श्री राम का जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। राम जन्मभूमि अयोध्या भी श्री राम का तीसरा जन्मोत्सव मनाने के लिए उल्लास में डूबी हुई नजर आ रही है। इस उत्सव को अपनी आंखों से निहारने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से राम भक्त अयोध्या पहुंच चुके हैं। हर कोई भक्ति में डूबा दिखाई दे रहा है। राम मंदिर सहित राम जन्मभूमि परिसर बहुत ही खूबसूरत नजर आ रहा है। आज मध्याह्न 12 बजे रघुकुल में रामलला का जन्म होते ही, यहां उल्लास देखने को मिलेगा। जन्मोत्सव को लेकर सारी तैयारी कर रही है।
रामलला का सूर्य तिलक
आज जन्मोत्सव पर 12 बजे सूर्य की रोशनी 4 से 5 मिनट तक रामलला के ललाट का अभिषेक करेगी। सूर्य तिलक का परीक्षण कर लिया गया है और सभी भक्त इस क्षण को देखने के लिए आतुर हैं। भीड़ को देखते हुए दर्शन की अवधि भी बढ़ा दी गई है।
श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्था
चैत्र शुक्ल नवमी 27 मार्च को है और राम मंदिर में भव्य जन्मोत्सव आयोजन किया जाने वाला है। इसके लिए समिति द्वारा बेहतरीन प्रबंध किए गए। आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। धाम को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है और उत्सव में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर तरह की व्यवस्था की गई है।
यहां परिसर और दर्शन मार्ग पर कालीन बिछाई गई है ताकि धूप और गर्मी से बचा जा सके। रामपथ, भक्तिपथ और धर्मपथ पर भी मैटिंग की गई है। शौचालय, चिकित्सा एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था है। कनक भवन, राम की पौड़ी, हनुमानगढ़ और सरयू के घाटों पर बेरीकेडिंग कर दी गई है।
कब से कब तक होंगे दर्शन
श्रद्धालुओं को सुबह 5 बजे से मंदिर में प्रवेश मिलना और 5:20 से दर्शन का सिलसिला शुरू हो चुका है। मंदिर रात 11 बजे तक खुला रहेगा। श्रद्धालु की भीड़ को देखते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सुबह शाम मिलाकर लगभग 3 घंटे के दर्शन अवधि बढ़ाई है।
सुबह 9 बजे से उत्सव
राम मंदिर में जन्मोत्सव की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से शुरू होने वाली है। सबसे पहले रामलला का पंचामृत महाअभिषेक किया जाएगा जो 11 बजे तक चलेगा। सुबह में मंगल और श्रृंगार आरती निश्चित समय पर की जाएगी। इसके बाद भव्य श्रृंगार किया जाएगा। सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक गर्भगृह में आवरण रहेगा। इसके बाद दर्शन करते श्रृंगार का दर्शन कर सकेंगे। फिर पूजन और आरती होगी और रामलला के ललाट पर तिलक किया जाएगा। इन सारे आयोजनों का टीवी पर सीधा प्रसारण होगा।

सिंधिया बोले- मुंगावली से है पारिवारिक रिश्ता, आवास देने से पहले लिया वादा
Katni में नकली बीड़ी-सिगरेट का बड़ा खुलासा, छापे में भारी स्टॉक जब्त
शांति बनाए रखने के लिए BJP को रोकना जरूरी: ममता बनर्जी का चुनावी बयान, एकता की अपील
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार्दिक नहीं, सूर्यकुमार संभाल रहे कप्तानी
Rahul Gandhi का केंद्र पर हमला, चीनी CCTV और AI प्लेटफॉर्म पर उठाए सवाल
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
DGP अरुण देव गौतम का बड़ा बयान: नक्सलियों का कोई हथियारबंद दस्ता नहीं बचा