सोमनाथ एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव, यात्रियों को राहत
भोपाल। रेल प्रशासन द्वारा सुचारु परिचलान एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ होने वाली गाड़ी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया इटारसी एवं गाड़ी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ वाया कटनी मुड़वारा एक्सप्रेस ट्रेनों के उज्जैन रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय में आंशिक संशोधन किया गया है।
प्रारम्भिक स्टेशन के तिथियों से आंशिक संशोधित समय सारिणी का विवरण निम्नानुसार है :-
गाडी संख्या 11464 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया इटारसी ट्रेन को दिनाँक 02 अप्रैल 2026 से अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से निर्धारित समय से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन का निर्धारित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:50/00:00 बजे की बजाय अब उज्जैन रेलवे स्टेशन का संसोधित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:45/23:55 बजे रहेगा। गाडी संख्या 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस वाया कटनी मुड़वारा ट्रेन को दिनाँक 03 अप्रैल 2026 से अपने प्रारंभिक स्टेशन जबलपुर से निर्धारित समय से प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए उज्जैन रेलवे स्टेशन का निर्धारित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:50/00:00 बजे की बजाय अब उज्जैन रेलवे स्टेशन का संसोधित आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:45/23:55 बजे रहेगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस /रेल मदद 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त कर यात्रा प्रारंभ करें।

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर