दिल्ली के कई इलाकों में आज-कल पानी की किल्लत, सप्लाई रहेगी प्रभावित
नई दिल्ली|भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सालाना फ्लशिंग के कारण राजधानी के कई इलाकों में 6 और 7 मार्च को पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। 6 मार्च को पॉकेट-52 सीआर पार्क, एमएनओपी ब्लॉक, चिराग एन्क्लेव, हेमकुंट कॉलोनी, गोदावरी अपार्टमेंट, दक्षिणपुरी, एमबी एक्सटेंशन बाय पास रोड, खजूर रोड, मोलरबंद एक्सटेंशन फर्स्ट, सेकंड और थर्ड 60 फुटा, बदरपुर चुनाव क्षेत्र, मदनपुर खादर गांव, आली गांव , जंगपुरा, लाजपत नगर, भोगल, जीके 2, मालवीय नगर, चिराग दिल्ली, ईस्ट ऑफ कैलाश, दयानंद कॉलोनी, पॉकेट डी दिलशाद गार्डन, यमुना विहार, भजन पुरा, गामड़ी और सुभाष मोहल्ला के आस-पास इलाके में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। वहीं, 7 मार्च को पॉकेट 10 बी डीडीए फ्लैट्स जसोला विहार, डीडीए एलआईजी और जनता फ्लैट बदरपुर, बदरपुर विलेज, ढांढन मोहल्ला, यमुना विहार, भजन पुरा, सुभाष मोहल्ला, न्यू जाफराबाद डीडीए फ्लैट्स, पॉकेट आर दिलशाद गार्डन, पॉकेट-क्यू दिलशाद गार्डन, जी 6 सेक्टर-16 रोहिणी, एआई सेक्टर-5 रोहिणी, शाहबाद डेयरी, बरवाला, सेक्टर 24 रोहिणी, ए 3 सेक्टर-8 रोहिणी के आसपास इलाकों में पानी सप्लाई प्रभावित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के निवासियों से जरूरत के मुताबिक पानी पहले से जमा करने की अपील की है।

पक्का घर बना तो बरसात की चिंता से मुक्त हुआ जीवन
नीतीश कुमार का अधूरा मिशन पूरा करेंगे निशांत? पटना में ‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’ के पोस्टर चर्चा में
जिला न्यायालय के पास चलती बाइक बनी आग का गोला, मचा हड़कंप
हिमाचल के कांगड़ा में भीषण हादसा, 90 फीट गहरी खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कई श्रद्धालु घायल
छोटे बच्चों में कब्ज के कारण और आसान घरेलू उपाय
भीषण गर्मी में कारगर है ये एक शरबत, जानें बनाने का तरीका
पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास