ईरानी डेरे को पुलिस का आखिरी अल्टीमेटम,दोबारा अपराध हुआ तो चलेगा बुलडोजर
भोपाल। भोपाल में शुक्रवार रात पुलिस की टीम ईरानी डेरे पहुंची. DCP मयूर खंडेलवाल के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने वहां निवास कर रहे ईरानी समुदाय के लोगों से बातचीत की और उन्हें अपराध नहीं करने की शपथ दिलाई. पुलिस ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी आरोपी को शरण न दी जाए और यदि पुलिस किसी आरोपी को पकड़ने आए तो उसके कार्य में कोई बाधा न डाली जाए।
अपराध छोड़ने की दी समझाइश
पुलिस ने बदमाशों से अपराध की दुनिया छोड़ने की अपील की. अधिकारियों ने कहा कि जो लोग अपराध में लिप्त हैं, वे स्वयं को सुधार लें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
घरों का सर्वे कर अपराधियों की होगी पहचान
ईरानी डेरे के सभी घरों का पुलिस द्वारा सर्वे किया जाएगा. अपराध में शामिल लोगों के घरों को चिन्हित किया जाएगा ताकि भविष्य में आवश्यक कार्रवाई की जा सके. पुलिस ने बताया कि यह कदम क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उठाया जा रहा है।
5 सदस्यीय कमेटी का गठन
ईरानी डेरे में 5 सदस्यीय कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसमें डेरे के ही लोग शामिल रहेंगे. यह कमेटी अपराधियों के बारे में पुलिस को जानकारी देगी और जरूरत पड़ने पर बदमाशों को पुलिस के सुपुर्द भी करेगी. इसके बाद पुलिस संबंधित अपराधियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करेगी।
वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण
DCP, एडिशनल DCP और ACP की मौजूदगी में ईरानी समुदाय के लोगों को अपराध न करने की शपथ दिलाई गई. पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि जो लोग सामान्य जीवन जी रहे हैं, उन्हें किसी भी रेड या कार्रवाई के दौरान अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाएगा।
रेड के बाद सुधारात्मक प्रयास और जनसुनवाई
पुलिस ने बताया कि हाल की रेड के बाद अब सुधारात्मक कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. आम जनता की समस्याएं भी सुनी गईं और बदमाशों को कड़ी चेतावनी दी गई. उल्लेखनीय है कि पुलिस ने पहली बार ईरानी डेरे में शांतिपूर्ण तरीके से भ्रमण किया और समुदाय के साथ संवाद स्थापित कर विश्वास बहाली का प्रयास किया।
ईरानी गैंग का मास्टरमाइंड था राजू ईरानी
पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड राजू ईरानी को गिरफ्तार कर लिया था. राजू ईरानी ईरानी डेरे का सरदार था और ईरानी गैंग का लीडर है. देश के अलग-अलग राज्यों में अपराध को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग राजू ईरानी के ही इशारे पर काम करते थे. राजू ईरानी पर साधु, पुलिस और व्यापारिक बनकर ठगी और लूटपाट करने का अपराध दर्ज है. भोपाल समेत देश भर के 14 राज्यों में सक्रिय ईरानी गैंग को राजू ईरानी ही ऑपरेट करता था. पिछले 20 सालों से देश भर के अलग-अलग राज्यों में राजू ईरानी की तलाश थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश