ग्रेटर नोएडा में मकान में लगी भीषण आग
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख क्षेत्र के गौर सिटी स्थित सावेरी इलाके में शुक्रवार दोपहर एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई।सीएफओ प्रदीप चौबे का कहना है कि फायर स्टेशन को घटना की सूचना दोपहर 12:21 बजे प्राप्त हुई थी। जिसके तुरंत बाद 12:23 बजे गौर सिटी यूनिट की दमकल गाड़ियां घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गईं। रेस्क्यू ऑपरेशन में कुल तीन अग्निशमन वाहनों को लगाया गया। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने पाया कि मकान के भूतल पर रखे फर्नीचर और घरेलू सामान में आग लगी हुई थी। आग की लपटें और धुआं तेजी से ऊपर की ओर फैल रहा था, जबकि मकान की ऊपरी मंजिल पर लोग मौजूद थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आग पर काबू पाने के साथ-साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान एक व्यक्ति छत पर फंसा हुआ मिला। दमकल विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए लैडर (सीढ़ी) की सहायता से उसे सुरक्षित नीचे उतारा। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि सटीक कारणों की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।

एमपी में 1 अप्रैल से “स्कूल चलें हम” अभियान, 4 दिन तक चलेंगी खास गतिविधियां
नर्मदा में बड़ा हादसा टला: 16 यात्री और 5 बाइक समेत नाव पलटी, 4 युवकों ने बचाई जान
इंदौर की बेटी का कमाल: पैराताइक्वांडो में सपना शर्मा का चौथा गोल्ड, रचा इतिहास
1 अप्रैल से महंगाई का झटका: 30 की ब्रेड होगी 35, जूते-चप्पल समेत रोजमर्रा की चीजें महंगी
भोपाल में आज बिजली कटौती: 22 से ज्यादा इलाकों में 4–6 घंटे सप्लाई बंद
एमपी में 15 अप्रैल से शादी सीजन की शुरुआत, रोज़ 1.5 लाख सिलेंडर की मांग—सप्लाई सिर्फ 50%
पाकिस्तान में बड़ा झटका: मसूद अजहर के भाई की मौत, संभालता था आतंकी ट्रेनिंग कैंप