शिवम दुबे की गेंदबाजी क्यों बनी चिंता का कारण?: बने सबसे महंगे ओवर वाले भारतीय, एक बॉल तो पिच से बाहर फेंक दी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 72 रन से हराकर दमदार जीत दर्ज की, लेकिन इस मुकाबले में कुछ ऐसे रिकॉर्ड भी बने, जिन्हें खिलाड़ी शायद ही याद रखना चाहेंगे। जहां एक ओर भारत ने 256 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, वहीं दूसरी ओर शिवम दुबे के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। भारत के 257 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 184 रन बना डाले। दुबे ने दो ओवर में 46 रन लुटाए।
भारत की विस्फोटक बल्लेबाजी
टी20 विश्वकप में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 256 रन बनाए। यह टूर्नामेंट का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर और भारत का टी20 विश्व कप इतिहास में सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। अभिषेक शर्मा ने 30 गेंदों में 55 रन की तेज पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या ने 23 गेंदों पर नाबाद 50 रन जड़े। अंत में तिलक वर्मा ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रन बनाकर पारी को विस्फोटक अंदाज में खत्म किया।
जिम्बाब्वे की कोशिश नाकाम
257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 20 ओवर में छह विकेट पर 184 रन ही बना सकी। ब्रायन बेनेट ने 59 गेंदों में 97 रन की शानदार नाबाद पारी खेली, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट झटके, जबकि वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने एक-एक सफलता हासिल की।
शिवम दुबे के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
इस बड़ी जीत के बावजूद शिवम दुबे का गेंदबाजी प्रदर्शन निराशाजनक रहा। उन्होंने अपने दो ओवर के स्पेल में 46 रन खर्च किए। कप्तान ने उन्हें 15वें ओवर में गेंद सौंपी, जिसमें उन्होंने 26 रन लुटा दिए। यह भारत की ओर से टी20 विश्व कप में फेंका गया सबसे महंगा ओवर बन गया। इससे पहले 2007 में युवराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ एक ओवर में 25 रन दिए थे। हालांकि, दुबे एक विकेट लेने में सफल रहे, लेकिन उनका यह रिकॉर्ड चर्चा का विषय बन गया है। उन्होंने तो एक गेंद पिच के बाहर फेंक दी, जिसे अंपायर ने नो बॉल दिया। दुबे ने एक बीमर भी फेंकी, जो नो बॉल हुई। कुल मिलाकर दुबे ने कल बेहद खराब गेंदबाजी की और हार्दिक-बुमराह के एक-एक ओवर रहते सूर्यकुमार का दुबे को आखिरी ओवर देना समझ से परे था।

मघड़ा मंदिर हादसा: सीएम नीतीश कुमार ने जताया दुख, 6-6 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान
पिछली भिड़ंत में बरसे थे 475 रन, जानें पंजाब किंग्स vs गुजरात टाइटंस के रिकॉर्ड
मध्य प्रदेश में 1 अप्रैल से स्कूलों में बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
अमेरिका ने ईरान की न्यूक्लियर साइट पर 1,000 किलोग्राम बम से हमला किया
बंगाल में कांग्रेस ने खेला मुस्लिम-दलित कार्ड, क्या BJP को होगा नुकसान या Mamata Banerjee को?
‘हिडमा’ के नारों पर सियासत तेज, राहुल गांधी के ट्वीट पर घमासान
‘जुल्म उतना ही करो, जितना सह सको’: अरविंद केजरीवाल ने दिए व्यंग्यपूर्ण निर्देश, किसे बनाया निशाना?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
पुलिस चौकी के सामने भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
सावधान! LPG बुकिंग के फर्जी मैसेज से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट