बेवफा बीवी: गांव के राहिल के साथ गई महिला, पति ने लगाई गुहार
मसूरी (गाजियाबाद)| यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र से एक विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। विवाहिता के पति ने गांव के ही एक युवक पर उसकी पत्नी को शादी की नीयत से भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में युवक को नामजद करते हुए एफआईआर दर्ज कर ली है। मूल रूप से ग्राम तिगरी अमरोहा के रहने वाले अनिल पुत्र गंगादास ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह पिछले पांच महीनों से अपनी पत्नी के साथ मसूरी के इन्द्रगढ़ी क्षेत्र में रह रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, बीती 10 फरवरी को उनकी 25 वर्षीय पत्नी आरती अचानक लापता हो गई।
राहिल बहला-फुसलाकर ले गया
काफी खोजबीन करने के बाद भी जब उसका कोई पता नहीं चला, तो उन्हें जानकारी मिली कि उनके गांव का ही रहने वाला राहिल पुत्र युनुस निवासी तिगरी अमरोहा उसकी पत्नी को शादी करने के इरादे से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित पति ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करके उसकी पत्नी को सकुशल वापस दिलाया जाए। पुलिस ने पीड़ित पति की तहरीर के आधार पर आरोपी राहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, पुलिस का कहना है कि महिला और आरोपी को जल्द तलाश कर लिया जाएगा, दोनों के मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Narendra Modi से मिले ओमप्रकाश सखलेचा, AI और खेती पर चर्चा
1984 दंगों के वकील एचएस फूलका BJP में शामिल, पहले AAP से लड़ चुके हैं चुनाव
सिम रैकेट का भंडाफोड़: 600 से ज्यादा भारतीय SIM कार्ड कंबोडिया में स्मगल
तुगलकाबाद में शोभायात्रा के दौरान मस्जिद पर भगवा झंडा, पुलिस जांच में जुटी
ट्रिपल तलाक का मामला फिर सुर्खियों में, पति ने फोन पर कहा
उमंग सिंघार ने महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल, सरकार से सख्त कानूनी समीक्षा की मांग
मंदाकिनी चौराहा पर शराब दुकान के खिलाफ फूटा गुस्सा, रहवासियों का जोरदार प्रदर्शन
NCP में सियासी हलचल, Parth Pawar ने किया Praful Patel और Sunil Tatkare का बचाव
मालदा: SIR में शामिल न्यायिक अधिकारियों को बनाया बंधक, वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने का विरोध