हॉलीवुड बना फरहान अख्तर का लक्ष्य, ‘द बीटल्स’ फिल्म में अभिनय को लेकर लगी अटकलें, जानें निभाएंगे कौन सा रोल?
फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक ही नहीं अभिनेता भी बेहतरीन फिल्में दी हैं। पिछले दिनों वह फिल्म 'डॉन 3' को लेकर में थे, इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। अब वह हॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि वह म्यूजिक बैंड बीटल्स पर बन रही एक फिल्म का वह हिस्सा हो सकते हैं।
फिल्म में निभाएंगे कौन सा किरदार?
डायरेक्टर सैम मेंडेस बड़े स्तर पर एक हॉलीवुड फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' बना रहे हैं। इसी फिल्म से फरहान अख्तर का हॉलीवुड डेब्यू होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में वह मशहूर भारतीय सितार वादक रवि शंकर का किरदार निभाएंगे।
क्यों खास होगा फरहान अख्तर का किरदार?
बता दें कि सितार वादक रवि शंकर से ‘द बीटल्स’ म्यूजिक बैंड के जॉर्ज हैरिसन काफी प्रभावित थे। 1960 के दशक में द बीटल्स म्यूजिक बैंड ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को अपने गानों में शामिल किया था। रवि शंकर और बीटल्स का संगम संगीत जगत की बड़ी घटना बन गई थी। इसी वजह से फिल्म में फरहान अख्तर का रोल अहम हो जाता है।
इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं फरहान अख्तर?
फिल्म ‘120 बहादुर’ में पिछले साल फरहान अख्तर नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय किया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘डॉन 3’ का निर्देशन भी करेंगे। इसमें पहले रणवीर सिंह लीड रोल में थे लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं।

नशे का नेटवर्क उजागर: मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों को बेचते थे हेरोइन
बस किराए से आगे DTC: आय बढ़ाने के लिए अपनाया बहु-स्रोत फार्मूला
तेंदूखेड़ा में बड़ा हादसा: इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम में लिफ्ट टूटने से मची चीख-पुकार
भोपाल से इंदौर तक गर्मी के तीखे तेवर, 19 अप्रैल से मिल सकती है थोड़ी राहत
हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: भोजशाला सुनवाई में नए इंटरविनर का आवेदन हुआ निरस्त
माओवाद की समाप्ति के बाद अब बस्तर का सर्वांगीण विकास होगा: मंत्री राम विचार नेताम
अम्बिकापुर में विकास को नई रफ्तार