प्यार में धोखा खाकर युवती ने की खुदकुशी, व्हाट्सएप चैट से खुला राज
आगरा |यूपी के आगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां प्यार में धोखा खाए युवती ने खौफनाक कदम उठा लिया। दलअसल निरालाबाद, पीपल मंडी की रहने वाली युवती ने शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसकी प्रेमी से व्हाट्सऐप पर चैटिंग हुई थी। जिसमें उसने धमकाते हुए कहा था कि वह शादी नहीं करेगा, चाहे वह मर ही क्यों न जाए।25 साल की गुनगुन शर्मा का शव रात करीब 2 बजे फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तलाशी के दौरान कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन मोबाइल की जांच में आत्महत्या की वजह सामने आई। परिजनों ने बताया कि गुनगुन बीएससी पास थी और दारोगा भर्ती की तैयारी कर रही थी। पिछली बार वह महज 2 नंबर से चयन से चूक गई थी। उसके भाई पार्थ शर्मा के मुताबिक आलमबाग, लखनऊ के रहने वाले अमन जोशी ने शादी का झांसा देकर उसकी बहन से संबंध बनाए और बाद में इनकार कर जिया। जांच में पता चला कि अमन पहले से शादीशुदा है और युवतियों के इसी तरह फंसाता है।31 जनवरी को दोनों के बीच फोन पर बात और व्हाट्सएप चैट हुई थी। जिसमें अमन ने धमकी दी थी। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मोबाइल में पर्याप्त सबूत मिले हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
प्यार के चक्कर में पाकिस्तानी जेल में बंद बादल, पिता ने सांसद से लगाई गुहार
मोबाइल में सबूत मिलने से खुला राज
पार्थ ने बताया कि उसकी एक ही बहन थी, जो अब इस दुनिया में नहीं रही। अगर मोबाइल में सबूत न मिलते तो आत्महत्या की वजह भी पता नहीं चलती। बहन दारोगा बनना चाहती थी और दिन-रात मेहनत करती थी। अमन जोशी ने परिवार की खुशियां छीन ली हैं। वह उसे सजा दिलाकर ही दम लेगा, तभी बहन की आत्मा को शांति मिलेगी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (31 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महावीर जयंती पर श्रमण मुनि 108 संभव सागर जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया
अब पेट्रोल पंपों पर भी मिलेगा केरोसिन, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
राजनीति में विनम्रता, मर्यादा और अनुशासन आवश्यक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
टिकट न मिलने पर बगावत करने वालों को Mamata Banerjee की कड़ी चेतावनी
MLC पद से इस्तीफे पर बेटे की पहली प्रतिक्रिया, Nitish Kumar को लेकर क्या बोले निशांत कुमार?
एमएसएमई इकाइयां औद्योगिक गतिविधियों का प्रभावी केन्द्र और लाखों परिवारों के स्वावलंबन का हैं आधार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
होर्मुज स्ट्रेट बंद..........दुनिया के कई देशों की तेल और गैस से भरी टंकी होने लगीं खत्म
गोली का जवाब गोली से’ – लोकसभा में नक्सलवाद पर Amit Shah का सख्त संदेश