बीजापुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, नक्सलियों के दो शक्तिशाली IED बरामद कर नष्ट
Bijapur IED recovery : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने एक बार फिर नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। 29 जनवरी 2026 को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 9वीं वाहिनी और बीडीएस टीम बीजापुर की संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों द्वारा लगाए गए दो शक्तिशाली IED बरामद कर मौके पर ही सुरक्षित रूप से नष्ट किए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 29 जनवरी को डीआरजी बीजापुर, थाना ईलमिड़ी और छसबल 9वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ईलमिड़ी–लंकापल्ली क्षेत्र में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। इसी दौरान लंकापल्ली कच्ची सड़क पर डिमाइनिंग ऑपरेशन के समय जवानों को संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली। सतर्कता बरतते हुए सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी की और गहन तलाशी शुरू की।
तलाशी के दौरान सड़क के बीचो-बीच माओवादियों द्वारा लगाए गए 20 से 30 किलोग्राम वजनी दो IED बरामद किए गए। जांच में पता चला कि ये IED कमांड स्विच सिस्टम से जुड़े थे और इनका उद्देश्य बड़े वाहनों को निशाना बनाना था। समय रहते Bijapur IED recovery नहीं होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बीडीएस बीजापुर की टीम को मौके पर बुलाया गया। सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए दोनों IED को सुरक्षित रूप से वहीं नष्ट किया गया। इस दौरान नागरिकों और सुरक्षा बलों की आवाजाही पूरी तरह रोकी गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो।
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार यह नक्सलियों की एक सुनियोजित साजिश थी, जिसे जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से नाकाम कर दिया गया। इस Bijapur IED recovery से सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आगे भी सर्चिंग और एरिया डॉमिनेशन अभियान लगातार जारी रहेंगे।

सृजन अभियान के तहत सामुदायिक पुलिसिंग की पहल
कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मसाला क्षेत्र विस्तार योजना: मसाले की खेती ओर बढ़ रहा किसानों का रूझान
पश्चिम एशियाई संकट के बीच उर्वरक आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुटी सरकार
वर्तमान समय जनजातीय समाज के विकास का अभूतपूर्व काल- राज्यपाल पटेल
धर्म नगरी वाराणसी में 3 से 5 अप्रैल तक होगा महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य का ऐतिहासिक मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Supreme Court of India ने CISF कांस्टेबल बहाली मामले में केंद्र की अपील खारिज की
पारदर्शी आबकारी नीति से सरकार की कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी
लोकसभा सीटों में 50% वृद्धि से उत्तरी राज्यों को बढ़त, दक्षिण भारत को संभावित नुकसान