दिल्ली में अब रोबोट करेंगे वाहनों के धुएं की जांच, PUC 2.0 से लगेगी लगाम
नई दिल्ली|दिल्ली सरकार प्रदूषण जांच (PUC) की पूरी व्यवस्था को बदलने की तैयारी कर रही है। अब सड़क किनारे बने छोटे बूथों की जगह बड़े और सेंट्रलाइज्ड सेंटर ले सकते हैं। सरकार 'PUC 2.0' मॉडल पर काम कर रही है, जहां इंसानों की जगह टेक्नोलॉजी फैसले लेगी।
सेंसर और रोबोटिक्स से होगी निगरानी
नए प्लान के मुताबिक, सरकार का मकसद प्रदूषण जांच में इंसानी दखल को कम से कम करना है। इसके लिए रोबोटिक्स और सेंसर आधारित तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, जो रियल टाइम में गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की जांच करेंगे। अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल वाहनों के लिए ऐसी व्यवस्था पहले से है, अब इसे नॉन-कमर्शियल यानी निजी गाड़ियों के लिए भी लागू करने का विचार है।
CAG की रिपोर्ट ने खोली थी पोल
इस बदलाव की बड़ी वजह पिछले साल आई CAG की रिपोर्ट है, जिसने मौजूदा सिस्टम की धज्जियां उड़ा दी थीं। रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि लाखों डीजल गाड़ियों की जांच में उत्सर्जन की वैल्यू ही दर्ज नहीं थी। हद तो तब हो गई जब 76,000 से ज्यादा मामलों में 1 मिनट के अंदर सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए, जो कि तकनीकी रूप से नामुमकिन है। इतना ही नहीं, 4,000 से ज्यादा गाड़ियां फेल होने के बावजूद पास कर दी गई थीं।2 साल बाद फिर दिल्ली सरकार विधायकों की मदद को नियुक्त करेगी 100 से ज्यादा फेलोये
दिल्ली में बारिश और ओलों ने ठिठुरन बढ़ाई, सड़कों पर जाम; आज कैसा रहेगा मौसम?
मुख्यमंत्री और मंत्रियों ने की बैठक
इस नए 'PUC 2.0' मॉडल को लेकर दिल्ली सचिवालय में एक अहम बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की, जिसमें पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिरसा और परिवहन मंत्री पंकज सिंह भी शामिल हुए। हालांकि, अभी अंतिम प्लान तैयार होना बाकी है, लेकिन सरकार का फोकस पूरी तरह से टेक्नोलॉजी पर है ताकि सिस्टम में पारदर्शिता लाई जा सके।

राशिफल 4 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
बाघ गणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न
हरीश रावत के ‘राजनीति अवकाश’ पर पार्टी में घमासान, हरक सिंह रावत का तंज
महा-सावधान! 50 किमी/घंटा रफ्तार तक चलेंगी तूफानी हवाएं, आंधी-बारिश और ओलों का खतरा
राज्य में कृषि एवं जैव ईंधन के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम
बदलाव की बयार : जहॉ था डर और प्यास वहाँ अब विकास: लखपाल बना नई उम्मीद की मिसाल
पॉलिटिकल ‘चुप्पी’ पर हरीश रावत का बड़ा बयान, सियासत में हलचल
ईरान-इजरायल संघर्ष और होर्मुज संकट के बीच, रूस से भारत को बड़ी राहत
नवजीवन की ओर बढ़ते कदम
लकड़ी के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, पिकअप वाहन जब्त