पांचवें दिन कितनी होगी ‘बॉर्डर 2’ की कमाई? देखें लाइव अपडेट्स
सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने चार दिनों में ही भारतीय बॉक्स ऑफिस से 177 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से 251 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अब सबकी नजर पांचवें दिन के कलेक्शन पर है। ऐसा इसलिए क्योंकि लॉन्ग वीकेंड के बाद अब लोग मंगलवार के दिन वापस अपने काम में लग गए हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आज (27 जनवरी) फिल्म कितने करोड़ रुपये की कमाई करेगी।
बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
दिन कलेक्शन
डे 1 (शुक्रवार) 30 करोड़ रुपये
डे 2 (शनिवार) 36.5 करोड़ रुपये
डे 3 (रविवार) 54.5 करोड़ रुपये
डे 4 (सोमवार) 59 करोड़ रुपये
कुल कमाई 177 करोड़ रुपये
पांचवें दिन का कलेक्शन
फिल्म के शुरुआती चार दिन एक लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार से सोमवार/26 जनवरी तक) के दौरान बीते, जिसमें टिकट की कीमतें काफी ज्यादा होने के बावजूद दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। लेकिन आज (मंगलवार) से वर्किंग डे शुरू हो रहे हैं। इसके साथ ही टिकट की कीमत भी कम कर दी गई है। यही वजह है कि ट्रेड एनालिस्ट्स की नजरें फिल्म के आज के कलेक्शन पर टिकी हुई हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि सस्ती टिकट और वर्किंग डे के बीच फिल्म अपनी रफ्तार को कैसे बरकरार रखती है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने मंगलवार के दिन
सुबह 8 बजे तक - 0.05 करोड़ रुपये
सुबह 9 बजे तक - 0.18 करोड़ रुपये
सुबह 10 बजे तक - 0.41 करोड़ रुपये
चौथे दिन 'बॉर्डर-2' ने बनाया यह रिकॉर्ड, अब रहिए 200 करोड़ के लिए तैयारये भी पढ़ें:ईशा ने देखी भाई सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2, रिव्यू देते हुए बोलीं- आप तो…
डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन