बड़ी खबर...SIR का पहला चरण पूरा, अब 1.33 लाख लोगों के पास आएगा नोटिस, जानें क्या है कारण
CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR के पहले चरण का काम पूरा हो गया है. इसके बाद नो-मैपिंग (कैटेगरी-सी) का काम शुरू हो चुका है. यानि जिनके दस्तावेज अधूरे होने की वजह से मतदाता सूची में नाम काट दिए गए हैं, उन्हें नोटिस देने का सिलसिला शुरू हो गया है.
अब 1.33 लाख लोगों को नोटिस देने की तैयारी
ऐसे में रायपुर की सात विधानसभा में 1 लाख 33053 मतदाताओं को जरूरी दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया जा रहा है. प्रशासन का दावा है कि रोजाना 3 से 5000 मतदाताओं को नोटिस भेज रहे हैं. अभी तक 36 हजार 422 लोगों को नोटिस जारी की जा चुकी है. इसमें सबसे ज्यादा नोटिस रायपुर पश्चिम (46,675), सबसे कम आरंग (8,896) में हैं.
नोटिस मिलने के बाद मिली नाम कटने की जिम्मेदारी
वहीं बता दें कि शहर में कई ऐसे भी मतदाता हैं, जिन्हें पता ही नहीं चला था कि उनका नाम कट गया है. नोटिस मिलने के बाद ही उन्हें इसकी जानकारी हो रही है. इसके बाद वे अपने बीएलओ की भी तलाश कर रहे हैं. कई लोगों को आरोप है कि एसआईआर फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज देने के बावजूद उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया गया है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को दी जिम्मेदारी
प्रशासन ने इस काम की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों को भी दी है. वे ऐसे मतदाताओं को फोन कर रहे हैं जिनके आधार कार्ड या कोई दूसरे दस्तावेज छूट गए हैं. ऐसे लोगों के दस्तावेज जमा होने के बाद उनके नाम नई मतदाता सूची में जोड़ दिए जाएंगे.

भोपाल में एनएसजी का ‘पराक्रम’, कमांडोज के जांबाज करतब देख सीएम मोहन यादव हुए रोमांचित
राहुल गांधी का हमला: PM मोदी के पास LPG संकट से निपटने की कोई नीति नहीं, कोविड जैसी अव्यवस्था
शर्मनाक हालात! बेटी के अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिली लकड़ी, डीजल-टायर से किया दाह संस्कार
टीवीके प्रमुख विजय ने चेन्नई चुनावी दौरा रद्द किया, समय और पुलिस पाबंदियों को बताया कारण
एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
कोरबा में हैवानियत की सारी हदें पार, बाइक बेचने से नाराज मालिक ने युवक को पीटा
अरुण देव गौतम बनेंगे छत्तीसगढ़ के 12वें पूर्णकालिक DGP
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार