राजा रघुवंशी के भाई का बड़ा बयान: 'सोनम को छिपा रही हैं सहेलियां', जांच में नया मोड़, जानें क्या है पूरा मामला?
Sonam Raghuwanshi Murder Conspiracy: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में मेघालय के सोहरा कोर्ट में गुरुवार (11 दिसंबर) को सुनवाई हुई. हत्याकांड में आरोपी राज, विकास, आकाश और आनंद को पेश किया गया. वहीं मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायालय के सामने पेश किया गया. इसके साथ ही सोनम की दो सहेलियों को भी इंदौर के ई-सेवा केंद्र के जरिए वर्चुअली पेश किया गया. इसके बाद से ही दोनों सहेलियां मीडिया से बचते हुए नजर आ रही हैं.
सोनम को बचाने की कोशिश की जा रही है- विपिन
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने सनसनीखेज दावा किया है. आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक विपिन ने कहा कि दोनों (सोनम की दोनों सहेलियों) में से एक का बयान आज (गुरुवार) को पूरा हो चुका है. अब डिफेंस के पूरे बयान हो चुके हैं, उनके बयान में बदलाव नजर आ रहा है. उनका ये भी दावा है कि डिफेंस ने बयान में फेरबदल किया है.
विपिन ने ये भी आशंका जताई है कि गोविंद (सोनम रघुवंशी के भाई) के ऑफिस में काम करने वाली दोनों लड़कियां भी इस मामले में शामिल थीं. अब ये दोनों सोनम को बचाने की कोशिश कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोर्ट में किस तरह के बयान हुए हैं, इस बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, लेकिन डिफेंस के बयान में बदलाव आया है.
हनीमून के बहाने राजा की हत्या की साजिश
इंदौर के रहने वाले ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी के साथ इसी साल 11 मई को हुई थी, जिसके बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय गए थे. हनीमून के दौरान सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड राजा कुशवाहा के साथ मिलकर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रची. मेघालय पुलिस ने सर्चिंग ऑपरेशन चलाकर 2 जून को राजा का शव बरामद किया. सीसीटीवी फुटेज और कड़ियां जोड़ते हुए मेघालय पुलिस ने इस मामले में सोनम, राज, विकास, आकाश और आनंद को आरोपी बनाया गया है. इस मामले में सोहरा कोर्ट में सुनवाई चल रही है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास