बड़ी खबर : इंदौर में 1946 करोड़ की GST डिमांड, गुटखा कारोबारी के होश उड़े...6 साल पुरानी छापेमारी के बाद नया मोड़, जानें पूरा मामला
Indore News: सेंट्रल जीएसटी और एक्साइज कमिश्नरेट, इंदौर ने गुटखा कारोबार से जुड़े किशोर वाधवानी समेत कई अन्य व्यक्तियों और कंपनियों पर करीब 1946 करोड़ रुपए की भारी-भरकम टैक्स डिमांड जारी की है. इसे अब तक मध्य प्रदेश में किसी कारोबारी पर लगाया गया सबसे बड़ा टैक्स डिमांड माना जा रहा है.
विभाग ने इन लोगों को भी भेजा नोटिस
यह नोटिस एलोरा टोबैको, दबंग दुनिया पब्लिकेशन, विनायका फिल्टर्ड प्राइवेट लिमिटेड, शिमला इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, रानी प्रेस प्राइवेट लिमिटेड सहित कई अन्य कंपनियों और व्यक्तियों, जैसे श्याम खेमानी, अनमोल मिश्रा, धर्मेंद्र पीठादिया, राजू गर्ग, देवेंद्र द्विवेदी, विनोद बिदासरिया, रमेश परिहार, जौहर हसन, एनजी ग्राफिक्स एंड ब्लॉक मेकर्स आदि को टैक्स चोरी में संलिप्त पाए जाने के आधार पर भेजा गया है.
सिगरेट और पान मसाले की बिक्री पर चोरी किया टैक्स
जांच में सामने आया कि 2017 से 2020 के बीच इन इकाइयों ने अवैध रूप से सिगरेट और पान मसाले का उत्पादन व बिक्री कर टैक्स से बचने की कोशिश की. अलग-अलग अवधियों में हुई टैक्स चोरी का कुल आंकड़ा 1946.23 करोड़ रुपए तक पहुंचा, जबकि 76.67 करोड़ रुपए की एक्साइज ड्यूटी भी चुकाई नहीं गई.

हनुमानताल पुलिस बेखबर, गोरखपुर CSP की दबिश में 10 जुआरी गिरफ्तार
27 अप्रैल को MP विधानसभा का विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर होगी चर्चा
आईपीएस एसोसिएशन मध्यप्रदेश ने विधायक प्रीतम सिंह लोधी की टिप्पणी पर जताई कड़ी आपत्ति
एंबुलेंस नहीं मिली तो जवान बने सहारा, गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल
PHE में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, क्लर्क के इशारे पर पहुंचा पम्प अटेंडेंट
दिल्ली-NCR में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, ISI के दो एजेंट गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में पदोन्नति आरक्षण की राह आसान: ST-SC वर्ग के लिए बनेगा 'क्वांटिफिएबल डेटा'
डिटॉक्स वाटर पीने से पहले जान लें इसके साइड इफेक्ट