दिल्ली-NCR Weather: ठंडी हवा और धुंध का असर बढ़ा, आज मौसम में क्या रहेगा खास?
दिल्ली | जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भीषण ठंड पड़नी शुरू हो गई है. इसका असर देश की राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है. दिल्ली में सुबह और रात का पारा लगातार गिर रहा है. सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस तक गिरने के साथ इस मौसम की अब तक की सबसे ठंड सुबह रही. हालांकि, अगले दो या तीन दिन तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. इसकी वजह दो पश्चिमी विक्षोभों का आना है |
दिल्ली के तापमान में हुई तेज गिरावट शांत हवाओं और साफ आसमान का नतीजा है. मध्य दिसंबर में तापमान में फिर से गिरावट आएगी. दिसंबर के दूसरे हफ्ते से दिल्ली में तापमान फिर गिरेगा. इससे ठंड का दौर शुरू हो जाएगा. दो पश्चिमी विक्षोभ आ रहे हैं. इससे 5 दिसंबर के बाद तापमान थोड़ा बढ़ेगा. पश्चमी विक्षोभ से ऊपरी हिमालयी इलाके में हल्की बर्फबारी होने की उम्मीद है |
आज ऐसा रहेगा दिल्ली-NCR का तापमान
अनुमान है कि विक्षोभ दिल्ली के तापमान पर असर डाल सकता है. अब बात करें आज के मौसम के पूर्वानुमान की तो दिन में हल्की धुंध रहेगी. सुबह का तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो कि दोपहर में बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं, शाम होते-होते तापमान में फिर गिरावट देखने को मिलेगी जो कि धीरे-धीरे घटकर 18 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है |
इस तरह देखा जाएगा तो सुबह-रात ठंडी रहेगी जबकि दिन गर्म रहेगा. धुंध की वजह से हवा थोड़ी भारी महसूस हो सकती है. वहीं, एनसीआर के जिलों जैसे नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद आदि में मौसम एक जैसा रहने की संभावना है. दिन में तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. जबकि रात में 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा |
इन बातों का रखें खास ख्याल
सुबह-सुबह और रात में ठंड व ठिठुरन महसूस होगी, खासकर खुली जगहों पर. लिहाजा हल्के गर्म कपड़े पहनें. धुंध की वजह से कई जगह विजिबिलिटी कम रह सकती है, जिसे देखते हुए अगर ड्राइव करते समय सावधानी बरतें. दिन में हल्की धूप और हवा गुनगुनी रहने का अनुमाना है, इसलिए इस दौरान बाहर निकलना ठीक रहेगा |

40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई
सिर्फ अनाज उगाने से नहीं बढ़ेगी आय, खेती में बदलाव जरूरी
पाटन में प्रॉपर्टी विवाद बना हिंसक, गोलीबारी में अधेड़ पर जानलेवा हमला
रेल यात्रियों के लिए राहत, 14 ट्रेनें फिर से शुरू