रायपुर में बदल जाएगी तस्वीर...स्टेशन से एयरपोर्ट तक नहीं रुकेंगे आप...जानें कब तक शुरू होगा काम?
CG News: रायपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक की यात्रा अब पहले से ज्यादा आसान और तेज होने वाली है। पीडब्ल्यूडी ने 246 करोड़ रुपये की लागत से दो नए फ्लाईओवर बनाने का फैसला किया है। इनके बनने के बाद यात्रियों को फुंडहर चौक के सिग्नल पर रुकना नहीं पड़ेगा और वे सीधे एयरपोर्ट की ओर बढ़ सकेंगे।
कहां बनेंगे दोनों फ्लाईओवर?
1. फुंडहर चौक फ्लाईओवर – 90 करोड़ रुपये
फुंडहर चौक पर 90 करोड़ की लागत से पहला फ्लाईओवर बनाया जाएगा। वर्तमान में एक्सप्रेस-वे पर फाफाडीह, देवेंद्र नगर, पंडरी, शंकर नगर और तेलीबंधा में कुल 5 फ्लाईओवर मौजूद हैं, लेकिन फुंडहर और माना चौक में अभी भी सिग्नल हैं, जिससे जाम की समस्या रहती है।
नया फ्लाईओवर बनने के बाद इस जंक्शन पर ट्रैफिक जाम खत्म हो जाएगा और एयरपोर्ट की ओर जाने वाले वाहन बिना रुकावट आगे बढ़ सकेंगे।
2. 700 मीटर लंबा फोरलेन ओवरब्रिज – 156 करोड़ रुपये
लंबाई: 700 मीटर
लागत: 156 करोड़ रुपये
स्थान: फुंडहर चौक से 900 मीटर दूर
यह ओवरब्रिज एक्सप्रेस-वे से निकलेगा और टेमरी तालाब के पास से होकर वीआईपी रोड में जुड़ जाएगा, जिससे एयरपोर्ट तक पहुंचने का सबसे सुगम मार्ग तैयार होगा।
टेमरी गांव में भू-अर्जन प्रक्रिया शुरू
दोनों फ्लाईओवरों के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। इसके बाद टेमरी गांव के 125 खसरा नंबरों की खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी गई है और भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भू-अर्जन पूरा होने के बाद ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग का दावा है कि टेंडर के बाद लगभग दो साल में पूरा प्रोजेक्ट तैयार कर दिया जाएगा।

एनडीए सरकार बनते ही सोना तस्करी आरोपियों पर सख्ती, दो महीने में जेल: अमित शाह
बंगाल चुनाव से पहले BJP और TMC में टकराव, हेट स्पीच को लेकर दोनों पार्टियां चुनाव आयोग पहुंचीं
राज्यसभा में 19 नए सदस्यों ने ली शपथ, व्हीलचेयर पर पहुंचे शरद पवार
दिल्ली विधानसभा में घुसे उपद्रवी, स्पीकर की कार पर स्याही फेंककर फरार
शराब घोटाला मामला: अरविंद केजरीवाल पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, खुद रखेंगे अपना पक्ष
सोना-चांदी को नहीं छुआ, घर से गायब हुआ ये कीमती सामान; पुलिस भी हैरान
जहांगीरपुरी में नाबालिग की हत्या, चार युवकों ने धारदार हथियारों से किया हमला
वंदना कॉन्वेंट स्कूल में मधुमक्खियों का हमला, 30 से ज्यादा बच्चे और शिक्षक घायल
सड़क हादसे में 3 महिलाओं की मौत, ग्रामीणों ने टायर जलाकर किया प्रदर्शन
आशीष पांडेय बनकर आसिफ ने इंजीनियरिंग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म