मौसम की करवट: दिल्ली में सर्दी ने पकड़ी रफ्तार, सुबह दर्ज हुई भयावह गिरावट
दिल्ली | दिल्ली में दिन और रात का तापमान तेजी से कम हो रहा है. रविवार को अधिकतम तापमान के सामान्य से कम दर्ज होने के बाद सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही. दिल्ली में सोमवार की सुबह का तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है. इसी के साथ राजधानी में न्यूनतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. रविवार को औसत न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था |
दिल्ली में सबसे कम तापमान सफरदजंग और उसके आसपास के इलाकों में दर्ज किया गया, जो कि 5.7 डिग्री सेल्सियस था. इसके अलावा पालम में 7.6 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड में 5.8 डिग्री सेल्सियस, रिज इलाके में 7.5 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा छाया रह सकता है |
अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम
मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से 1.7 डिग्री कम था. नवंबर खत्म होते-होते आखिरी दिन महीने का का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ | भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान भी सबसे कम रहा. दिल्ली में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. इससे पहले इस मौसम में सबसे कम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था | मौसम विभाग के हवाले से बताया कि पिछले साल 18 नवंबर को अधिकतम तापमान सबसे कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था |
आखिरी दिन 5 सालों में सबसे ठंडा
दिल्ली में रविवार का दिन पिछले 5 साल में नवंबर के महीने में सबसे ठंडा रहा. रात के समय तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो पिछले 3 वर्षों में सबसे कम रहा और मासिक औसत न्यूनतम तापमान | मौसम विभाग ने बताया कि इस साल नवंबर तक शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पिछले साल यह 9.5 डिग्री सेल्सियस और 2023 में 9.2 डिग्री सेल्सियस था |

सीजफायर कुछ घंटे भी नहीं टिका: UAE-कुवैत पर मिसाइल और ड्रोन हमला, ईरान में बड़ा धमाका
अमेरिका-ईरान सीजफायर पर भारत का बयान: समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
David Warner ने ड्राइविंग से पहले शराब पीने की बात कबूली
Rani Durgavati Vishwavidyalaya में डॉ. सुरेंद्र सिंह बने छात्र कल्याण अधिष्ठाता
ईरान तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश कूटनीति तेज, डोभाल-खलीलुर रहमान की डिनर मीट पर सबकी निगाह
शहर में दो दिन तक मिलेगा जैविक सब्जियों का स्वाद
नामांकन के बाद ममता बनर्जी की हुंकार: बंगाल में SIR पर कानूनी लड़ाई जारी, 91 लाख नाम कटना चिंताजनक