‘सनातन अमृत है लेकिन कुछ अधिकारियों को हजम नहीं’, नरोत्तम मिश्रा भड़के IAS संतोष वर्मा पर
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा चल रही है. बाबा बागेश्वर के कार्यक्रम में शुक्रवार को पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा शामिल हुए. पूर्व गृह मंत्री ने मंच से ही IAS संतोष वर्मा पर जमकर निशाना साधा. ऐसे लोग जो समाज को तोड़ने का कार्य करते हैं, ऐसे लोगों की हम खुले मंच से कड़ी निंदा करते हैं।
‘कार्रवाई की जानी चाहिए’
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मातृशक्ति पर कोई उंगली उठाता है तो बहुत पीड़ा होती है. एक संतोष वर्मा नाम का IAS अधिकारी है, उसने हमारी बेटियों के लिए ऐसे शब्द कह दिए कि मन पीड़ा से भर गया. हमने तो सरकार से आह्वान किया, इस पर कार्रवाई की जानी चाहिए. यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो हम सनातन वालों से कह देंगे कि आप बता दो क्या कार्रवाई करनी है. ऐसे लोग जो समाज को तोड़ने का कार्य करते हैं, ऐसे लोगों की हम खुले मंच से कड़ी निंदा करते हैं।
‘कुछ लोगों को अमृत हजम नहीं होता’
उन्होंने आगे कहा कि महाराज (बाबा बागेश्वर) आपने तो नारा दिया है कि जात-पात की करो विदाई, हम सब हिंदू भाई-भाई. समाज के अंदर कुछ ऐसे लोग हैं, जिन्हें ये बात समझ नहीं आ रही है. कुछ लोगों को अमृत हजम नहीं होता है. जैसे आयुर्वेद में देसी शहद को अमृत माना जाता है लेकिन कुत्ता यदि उसको चाट ले तो मर जाता. देसी गाय के घी को अमृत माना गया है, मक्खी चाट ले तो मर जाती है. ऐसी ही हमारे यहां नीम को हकीम माना गया है. कौआ पेड़ पर बैठता है और नीम के फल को खा ले तो मर जाता है. इसी तरह मिश्री को गधा खा ले वह भी मर जाता है. ये चारों चीजें अमृत हैं, लेकिन गधे, कुत्ते, कौआ और मक्खी को हजम नहीं होता है. उन्होंने आगे कहा कि सनातन अमृत है, लेकिन इस तरह के अधिकारियों को अमृत हजम नहीं होता है. सनातन विरोधियों को अमृत भी हजम नहीं होता है।

पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त
सरायपाली सीएचसी में सुरक्षित मातृत्व की ओर महत्वपूर्ण उपलब्धि तीसरा सफल सिजेरियन