दिल्ली में नक्सली हिडमा के समर्थन में नारेबाजी, पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार
दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली में इंडिया गेट पर रविवार को हवा में प्रदूषण के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान नक्सली कमांडर हिडमा के पोस्टर और उसके समर्थन में नारेबाजी के बाद मामला गर्मा गया हैं. हिडमा का नाम आते ही पुलिस एक्शन में आई और तेजी से कार्रवाई करते हुए 22 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मिर्ची स्प्रे का भी इस्तेमाल किया. पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग थानों में एफआईआर दर्ज की है. नई दिल्ली के डीसीपी देवेश महला ने कहा कि रविवार को इंडिया गेट पर वायु प्रदूषण के खिलाफ छात्रों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था.
चिली स्प्रे भी पुलिस ने किया बरामद
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने प्रदर्शन रोकने की कोशिश की लेकिन, जब हमने छात्रों को रोका तो वो नारेबाजी करते हुए बैरिकेट्स की ओर बढ़े और उन्हें धकेल कर आगे बढ़ने लगे. इस दौरान छात्रों ने चिली स्प्रे का भी इस्तेमाल किया.
पुलिस ने इस मामले में अब तक 22 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं छात्रों ने जिस चिली स्प्रे का इस्तेमाल किया है उसे भी बरामद किया गया है. पुलिस ने अब तक इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की है. आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस ने 22 प्रदर्शनकारियों के किया गिरफ्तार
दिल्ली में इंडिया गेट पर प्रदर्शन करने वाले तमाम छात्रों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन्हीं छात्रों के समर्थन में कुछ छात्र पार्लियामेंट स्ट्रीट पहुंचे हैं जिनसे बातचीत की गई है. लेकिन, जब उनसे सवाल पूछा गया कि नक्सली कमांडर हिडमा का समर्थन क्यों किया? प्रदर्शन में उसका नाम क्यो लिया गया तो उन्होंने जवाब में नो कमेंट कहा.
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वो केवल दिल्ली की हवा में प्रदूषण की समस्या के मुद्दे को उठाने की कोशिश कर रहे थे. इस प्रदर्शन का आयोजन दिल्ली कोऑर्डिनेशन कमेटी फॉर क्लीन एयर ने किया था. बता दें कि राजधानी दिल्ली में इन दिनों एक्यूआई लेवल 400 के पार चल रहा है जो गंभीर श्रेणी में आता है और सांस लेने के लायक नहीं माना जाता.

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज