बाड़ा तोड़ा और जंगल में निकल गया सियार, दिल्ली चिड़ियाघर में खोजबीन जारी
दिल्ली | दिल्ली के चिड़िया घर से एक घटना सामने आई है, जहां शनिवार रात को अपने बाड़े से निकलकर कुछ सियार आसपास के जंगलों में भाग गए, जिसके बाद वन क्षेत्र में अधिकारियों ने सियार की तलाश शुरू की. बताया जा रहा है कि दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में कुछ सियार अपने बाड़े से निकलकर चिड़ियाघर के आसपास के जंगल में भाग गए. इनमें से एक सियार को पकड़ लिया गया है, लेकिन अभी भी कुछ सियार फरार हैं|
शनिवार सुबह घने जंगल में तीन से चार सियार देखे गए, जो राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के बीट संख्या 10 में अजीमगंज सराय के पास ऑफ-डिस्प्ले सियार होल्डिंग जोन के पास भाग गए. अधिकारी ने बताया एक सियार को पकड़कर वापस बाड़े में लाया जा चुक है, जबकि टीम बाकी जानवरों को ढूंढ़ने की लगातार कोशिश कर रही है. जानवरों को वापस बाड़े में लाने के लिए कर्मचारियों को तैनात किया गया है|
ट्रॅक्युलाइजेशन टीम भी तैयार की गई
इसके अलावा एक ट्रॅक्युलाइजेशन टीम भी तैयार की गई है. प्रशासन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक जाल के पिंजरे लगा दिए गए हैं. अधिकारियों ने कहा कि जानवरों को ढूंढ़कर उन्हें सुरक्षित उनके बाड़े में ले जाने के लिए चिड़ियाघर की टीमों को पूरे वन क्षेत्र में तैनात किया गया है. राष्ट्रीय प्राणी उद्यान के संयुक्त निदेशक को पूरे मामले की जांच करने और इसकी बारीकियों पर आधारित एक पूरी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है|
पहले बाड़े से हिरण आ गए थे बाहर
इसके साथ ही बताया गया कि बाड़े की बाउंड्री मोटी लोहे की जालियों से बनी है, लेकिन अजीमगंज सराय की ओर लगी जाली लंबे समय से कई जगह से टूटी हुई है. ऐसे में हो सकता है कि सियार इसी रास्ते से बाहर निकले हों. इससे पहले भी चिड़िया घर से जून के महीने में बीट नंबर 15 से करीब 6 हिरण बाड़े से बाहर आ गए थे और खुले में घूमते नजर आए थे. हालांकि, हरिणों को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया था, लेकिन सियारों को अभी तक पकड़ा नहीं गया है और उनकी तलाश की जा रही है|

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज