शीत लहर में पुलिस सुरक्षा को बढ़ावा, उज्जैन एसपी ने बढ़ाई गश्त और चाय का इंतज़ाम
उज्जैन | मध्य प्रदेश के उज्जैन में कड़ाके की ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. ऐसे में उज्जैन में रात के समय गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस अधीक्षक ने एक अच्छी पहल की है. इसके तहत अब पुलिस कंट्रोल रूम और थानों में गश्त करने वाले पुलिसकर्मियों को गरमा-गर्म चाय और बिस्कुट मिलेगी|
क्यों शुरू की गई पहल?
उज्जैन में पिछले एक सप्ताह से शीतलहर का प्रकोप बढ़ा है. तापमान गिरने से आम लोगों के साथ-साथ रातभर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मी भी ठंड की मार झेल रहे थे. इसी को देखते हुए उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने जवानों की सेहत का ध्यान रखते हुए नई पहल शुरू की है. इसके तहत अब रात में ड्यूटी कर रहे सभी पुलिसकर्मी शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में आकर गरमा-गर्म चाय और बिस्किट का स्वाद ले सकेंगे. इस सेवा को शुक्रवार रात यानी 21 नवंबर से शुरू कर दिया गया है|
जवानों के लिए थर्मल पेंट्री वैन भी तैनात
इतना ही नहीं, ठंड से बचाव के लिए कंट्रोल रूम में आरामदायक इंतजाम भी किए गए हैं, ताकि जवान थोड़ी देर रुककर खुद को गर्म कर सकें और फिर ड्यूटी पर वापस लौट सकें. उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात्रि गश्त और विभिन्न चेकिंग पॉइंट्स पर तैनात सुरक्षा कर्मियों के लिए थर्मल पेंट्री वैन भी तैनात की गई है|
खास बात ये है कि ये वैन शहर के अलग-अलग इलाकों में घूमकर पुलिसकर्मियों को चाय सर्व करेगी. इससे न सिर्फ जवानों को राहत मिलेगी, बल्कि पुलिस मूवमेंट भी लगातार बना रहेगा. पुलिस विभाग का कहना है कि भीषण ठंड में किसी भी पुलिसकर्मी की सेहत को नुकसान न पहुंचे. इसी उद्देश्य से यह व्यवस्था पूरी सर्दी भर जारी रहेगी|

राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज