डॉक्टर समेत गिरफ्तार आरोपी, फोन में आतंकी संगठन से जुड़े वीडियो और चैट मिली
देश की राजधानी दिल्ली में 10 नवंबर को हुए धमाके में अब तक कई खुलासे हो चुके हैं. जैसे-जैसे पूरे मामले की जांच आगे बढ़ रही है वैसे ही नए खुलासे हो रहे हैं. अब तक इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है. गिरफ्तार किए गए आतंकियों के फोन से चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. इनके मोबाइल से जहरीले भाषणों के वीडियो भी मिले हैं.
डॉ. मुजम्मिल के फोन से करीब 200 वीडियो मिले हैं, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद और ISIS का जहरीला प्रचार, साथ ही बम बनाने व आतंकी ट्रेनिंग से जुड़े 80 वीडियो शामिल हैं. तुर्की में ISIS कमांडर से मुलाकात और जैश के इशारे पर बम बनाने में मदद मिलने का भी पता चला है.
बम बनाने के वीडियो मोबाइल से बरामद
दिल्ली बम ब्लास्ट मामले में अब तक कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आतंकी डॉ. के फोन से अहम खुलासे भी हुए हैं. जांच में सामने आया डॉक्टर मुजम्मिल, आदिल, शाहीन और इरफान के फोन का डिलीटेड डेटा भी रिकवर किया गया है.
इसमें अकेले मुजम्मिल के मोबाइल फोन में करीब 200 वीडियो मिले हैं. जिनमे JESH के मुखिया मसूद अज़हर, असगर, अन्य जैश कमांडर और कई ISIS से जुड़े आतंकियों की जहरीली तकरीरों के ऑडियो-वीडियो भी शामिल हैं. इनमे से करीब 80 वीडियो आतंकी ट्रेनिंग और बम मेकिंग व केमिकल रिएक्शन से जुड़े रिसर्च पर आधारित हैं.
मुलाकातों के बारे में भी हुआ खुलासा
मुज़मिल के फोन से दिल्ली-UP-मुंबई व कई राज्यों के धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले मार्केट के वीडियो भी मिले हैं. साल 2022 में मुज़मिल्ल और डॉक्टर उमर तुर्की में एक सीरियाई ISIS आतंकी कमांडर से भी मिले थे. ये मुलाक़ात जैश के कमांडर के इशारे पर हुई थी. वहीं दोनों ने बम बनाने की बात कही थी. इसी सीरियाई कमांडर ने बम बनाने में उनकी मदद की थी.
10 नवंबर को हुआ था ब्लास्ट
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन की पार्किंग के पास 10 नवंबर की शाम 6.52 पर i20 कार में ब्लास्ट हुआ था. उस समय कार डॉ. उमर चला रहा था. इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 20 से ज्यादा घायल हैं. उनका दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है. इसी ब्लास्ट में आतंकी उमर भी मारा गया था. ब्लास्ट के बाद देश भर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई. अब तक दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत
सुप्रीम कोर्ट का अहम सुझाव: एसिड हमलों में बढ़ेगी सख्ती
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी